फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 400 slums will be demolished for the fourth line in Bhopal's Moti Nagar, residents gheraoed the collec

Bhopal: भोपाल के मोतीनगर में चौथी लाइन के लिए टूटेंगी 400 झुग्गियां, रहवासियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Mon, 09 Dec 2024 10:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:56 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के सुभाष नगर विश्रम घाट के पास मोतीनगर के रहवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेरा किया। दरअसल रेलवे के चौथी लाइन के लिए करीब 400 झुग्गियों और दुकानों को तोड़ने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: 400 slums will be demolished for the fourth line in Bhopal's Moti Nagar, residents gheraoed the collec
कलेक्ट्रेट पहुंचे रहवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के मोतीनगर के रहवासियों ने सोमवार को भोपाल कलेक्टर का घेराव किया। और बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दअरसल सुभाषनगर विश्राम घाट के पास मोतीनगर की करीब 400 झुग्गियां और करीब 100 से ज्यादा दुकानें हटाई जाएंगी। इसके लिए एमपी नगर एसडीएम एलके खरे ने नोटिस दिए हैं। यह झुग्गियां और दुकानें चौथी लाइन के लिए टूटेंगी। दूसरी ओर, इन्हें तोड़ने का विरोध भी शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से क्षेत्र के रहवासियों ने कहा कि जिला प्रशासन एक के बाद एक नोटिस थमा रहा है। इससे हम भयभीत है। मोतीनगर में छोटी-मोटी रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं की दुकानें भी हैं। जिनके माध्यम से वहां के लोग जैसे-तैसे अपना जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने किया था वादा
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कलेक्टर सिंह से कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले वादा भी किया था कि जो जहां निवास कर रहे हैं, उन्हें वहीं बसाया जाएगा। फिर मोतीनगर बस्ती को बिना व्यवस्थापन के क्यों हटाया जा रहा है? यदि झुग्गियां हटती है तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। चौथी लाइन को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मोतीनगर के रहवासियों को उचित स्थान पर व्यवस्थापित (शिफ्ट) किया जाए। नई जगह पर सभी मूलभूत आवश्यकताएं और सुविधाएं भी हों।
विज्ञापन


रहवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी
मनोज शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जल्द ही वे पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के बंगले के बाहर रहवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देंगे और उन्हें उनका वादा याद दिलाएंगे। कलेक्टोरेट के घेराव के दौरान तारिक अली, अमित खटीक, मुजाहिद सिद्दीकी, शानू खान, जहीर कुरैशी, जाकिर कुरैशी, अलीम उद्दीन बिल्ले, मो. राजिक, आशुतोष बिजोर, अनीस सलमानी, केशव मौरे , नीलोफर खान, नन्हें खान, खालिद कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed