{"_id":"68c7f06ecb7002e6990e3f6e","slug":"bhopal-20000-health-camps-will-be-organized-in-mp-pm-will-launch-swasth-nari-sashakt-parivar-abhiyan-on-17th-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: MP में लगेंगे 20000 स्वास्थ्य शिविर, 17 सितंबर को PM करेंगे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: MP में लगेंगे 20000 स्वास्थ्य शिविर, 17 सितंबर को PM करेंगे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
Mon, 15 Sep 2025 04:26 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 15 Sep 2025 04:26 PM IST
सार
प्रदेशभर में 20 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं को मुफ्त जांच, परामर्श और इलाज की सुविधाएं दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को एमपी से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में 20 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं को मुफ्त जांच, परामर्श और इलाज की सुविधाएं दी जाएगी। अभियान का फोकस मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और टीबी उन्मूलन पर रहेगा। महिलाओं और किशोरियों के संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को एमपी से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निवास कार्यालय भोपाल से वीसी के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तैयारियों की समीक्षा की।
अभियान प्रदेश के लिए अवसर
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के लिए अवसर और चुनौती दोनों है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार तक लाभ पहुंचे। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण की समीक्षा और किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग व उपचार किया जाएगा। साथ ही पोषण, आहार और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे।
यह भी पढ़ें-पीएम 17 को करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे जागरूक
विज्ञापन
10 निजी संगठनों को किया जाएगा सम्मानित
एनएचएम की एमडी डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिले, 5 विकासखंड, 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 10 गैर-सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।शिविरों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच होगी। साथ ही क्षय रोग और कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग और इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य, दंत रोग, मोतियाबिंद और श्रवण विकारों की जांच भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस में भी गहरी हैं भाई-भतीजावाद की जड़ें, 'वारिसों' को मिलता है टिकट या संगठन में पद
प्रदेशभर में विशेष रक्तदान शिविर
टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और संगठनों को प्रेरित किया जाएगा कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी पोषण व देखभाल की जिम्मेदारी लें। फूड बास्केट वितरण भी होगा। 17 सितंबर को प्रदेशभर में विशेष रक्तदान शिविर होंगे। 2 अक्टूबर तक रक्तदान अभियान चलेगा और ई-रक्तकोष पोर्टल पर अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीयन कराया जाएगा।