फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 200 security guards at AIIMS removed from job, letter written to Union Health Minister

Bhopal: एम्स में सुरक्षा देखने वाले 200 जवानों को नौकरी से हटाया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Tue, 04 Feb 2025 03:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2025 03:33 PM IST
सार

एम्स भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले 200 भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी से हटा दिया गया है। जवानों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर बहाली की मांग की है। एम्स बंधन का कहना है कंट्रेक्ट समाप्त होने के कारण हटाया गया।

विज्ञापन
Bhopal: 200 security guards at AIIMS removed from job, letter written to Union Health Minister
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में सुरक्षा व्यवस्था में कार्यरत 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से हटा दिया गया है। जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। आर्थिक रूप से प्रभावित पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। नौकरी से हटाए गए पूर्व सैनिकों ने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट पीरियड समाप्त होने के कारण हटाया गया है।
विज्ञापन




पत्र में लिखा पूर्व सैनिकों के साथ घोर अन्याय
पूर्व सैनिकों ने पत्र के माध्यम से कहा कि इंडियन वेटरेनस ऑर्गेनाइजेशन भारत के पूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा ऑर्गनाइजेशन है। यह हमेशा प्रशासन की मदद करता रहता है। भोपाल में करीब 200 पूर्व सैनिक एम्स में सेवारत थे, उन्हें अचानक नौकरी से हटा दिया गया है। यह पूर्व सैनिकों के साथ घोर अन्याय है। पूर्व सैनिक हमेशा कोई भी सरकारी संपत्ति की बहुत ईमानदारी से देखभाल करता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि निदेशक एम्स भोपाल को तुरंत निर्देशित कर उनकी बहाली की जाए।  
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन बोला कॉन्ट्रैक्ट पीरियड समाप्त
मामले पर एम्स प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें हटा दिया गया है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह एक नियमित प्रक्रिया है जिसमें कान्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि नई एजेंसी ने पूर्व सैनिकों को दोबारा नियुक्त करने पर विचार क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed