{"_id":"6739e34c3eed51511c00b09f","slug":"bhoomipujan-of-synthetic-track-in-dewas-stadiums-will-be-built-in-all-the-districts-under-one-district-one-sp-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन: वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में स्टेडियम बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन: वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में स्टेडियम बनें
Sun, 17 Nov 2024 06:06 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निरंतर विकास हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स" अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियम बनाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 114 खेल अधोसंरचनाएं तैयार की जा चुकी हैं, जबकि 30 और निर्माणाधीन हैं। इनमें 8 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक शामिल हैं। देवास में स्थापित किया जा रहा यह ट्रैक प्रदेश का 9वां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक होगा। साथ ही इंदौर, रतलाम, और छतरपुर में तीन और ट्रैक स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि "वन डिस्ट्रिक्ट - वन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स" योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।
यह होगी स्टेडियम में सुविधा
देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर का 8 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक स्थापित किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए 26 लाख रुपए के आधुनिक जिम उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्टेडियम में बैडमिंटन के 4 सिंथेटिक कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, ओपन जिम, और आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं।
प्रदेश के हर क्षेत्र में हो रहा विकास
मुख्यमंत्री ने देवास, उज्जैन, धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मालवा अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खेल और पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत कर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इसी तरह प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग वर्चुअली जुड़े। वहीं, देवास में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, विधायक गायत्री राजे पवार और महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।