फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bbopal: Preparations for Ijtima complete, all types of heavy vehicles and passenger buses will be banned, plan

Bbopal: इत्जिमा की तैयारी पूरी,सभी प्रकार के भारी वाहन यात्री बसें रहेंगी प्रतिबंधित,डाइवर्ट रूट का प्लान जारी

Tue, 26 Nov 2024 08:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Nov 2024 08:46 PM IST
सार

भोपाल में इत्जिमा की तैयारी पूरी हो गई है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक कार्यक्रम स्थल तक सभी प्रकार के भारी वाहन और यात्री बसें प्रतिबंधित रहेंगीं । डाइवर्ट रूट का प्लान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Bbopal: Preparations for Ijtima complete, all types of heavy vehicles and passenger buses will be banned, plan
आलमी तब्लीगी इज्तिमा स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में शुक्रवार 29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रदेश सहित देशभर से आने वाली जमातों को ठहराया जाएगा। यहां की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इन्हीं तैयारियों को लेकर देहात यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित मार्ग भोपाल बैरसिया मार्ग प्रभावित होगा। इस डायवर्ट प्लान में नरसिंहगढ़ और नजिराबाद की और से भोपाल आने वाले वाहन प्रभावित होंगे जिन्हें गांधीनगर की और से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


 
रूट डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

थाना-ईटखेडी अंतर्गत स्थानीय ग्राम घांसीपुरा ईंटखेड़ी में 77वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाह्य क्षेत्रों की हजारों जमातें सम्मिलित होती हैं। 2 दिसंबर को दुआ की नमाज अदा की जाएगी जिसमे लाखो की संख्या मे मुस्लिम धर्मावलंबी सम्मिलित होगे जिससे रोड जाम होने की स्थिति बनती है। उक्त स्थिति को देखते हुए दिनांक 29 नवंबर से 10 बजे सुबह से 2 दिसंबर के रात्रि 8 बजे तक इत्जिमा स्थल ईटखेडी तक सभी प्रकार के भारी वाहनों एवं यात्री बसे आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगा और 1 दिसंबर के रात्रि 8 बजे से 2 दिसंबर के 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहेंगा। जिनका रूट परिवर्तित किया गया है। इस दौरान बसें एवं भारी वाहन निम्नानुसार परिवर्तित मार्ग से आ जा सकेगें।
विज्ञापन



डायवर्सन व्यवस्था
1. इज्तिमा स्थल (घासीपुरा-ईटखेडी) की ओर आने वाले सवारी बसें का बैरासिया से ईटखेडी तक रोड पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2. गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरासिया होकर भोपाल आने वाले यात्री बसो का मकसूदनगढ - गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ जा सकते है इसी प्रकार नजीराबाद, सिरोंज, विदिशा से आने वाली बसे भोजपुरा जोड से होकर अहमदपुर-दोराहा होकर परवलिया-मुबारकपुर से होकर से भोपाल जा आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. भोपाल से गुना-शिवपुरी-अशोकनगर-बैरासिया होकर जाने वाले यात्री बसे मुबारकपुर - परवलिया-दोराहा-अहमदपुर-भोजपुरा जोड से आ जा सकेगें।
4. गुनगा, वैरासिया ईटखेडी क्षेत्र के क्रेशरो व कोपरा मे चलने वाले डम्फर एव समस्त कर्मिश्यल लोडिग वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed