फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bbopal: Mandla remained as cold as Pachmarhi, temperature dropped to 7.6, mercury below 10 degrees in Bhopal,

Bbopal:पचमढ़ी जैसा ठंडा रहा मंडला तापमान 7.6 तक गिरा,भोपाल में 10 डिग्री से नीचे पारा, 29 के बाद कड़ाके की ठंड

Tue, 26 Nov 2024 09:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

एमपी में पचमढ़ी के बाद दूसरे शहरों में भी ठंड तेजी से बढ़ रही मंडला का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पडे़गी।

विज्ञापन
Bbopal: Mandla remained as cold as Pachmarhi, temperature dropped to 7.6, mercury below 10 degrees in Bhopal,
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा माना जा रहा है, यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 तक दर्ज किया गया है। वहीं मंडला भी पचमढ़ी की तरह ठंडा होता जा रहा है, यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया गया है। जबकि राजधानी भोपाल में लगातार तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 29 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। राजधानी में मामूली बदलाव के साथ दिन और रात का पारा थमा रहा। 
विज्ञापन



29 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से 29 नवंबर तक फिलहाल मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ 29 नवंबर को आएगा। इससे हवाएं बदलेंगी और सर्दी में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अभी बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना हुआ है, जो डिप्रेशन में बदलेगा। आगे बढ़कर यह डीप डिप्रेशन में भी बदल जाएगा, लेकिन इसका प्रदेश में कोई विशेष असर नहीं होगा। मामूली रूप से तापमान में बढ़त हो सकती है। ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी तापमान में आधा से एक डिग्री के बदलाव के साथ सर्दी का असर ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन



दिन के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, ग्वालियर, गुना, सतना, जबलपुर दिन में भी ठंड का असर दिखा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 23.4 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 24.2 डिग्री रहा। भोपाल-इंदौर में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 28.4 डिग्री, उज्जैन में 28.8 डिग्री और जबलपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात में पचमढ़ी में पारा सबसे कम 5.6 डिग्री, मंडला में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, भोपाल, जबलपुर, मंडला, उमरिया, नौगांव और राजगढ़ में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed