फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Aviation Minister Scindia statement on Air India pee scandal assured of quick action

Pee on Plane: एयर इंडिया के 'पेशाब कांड' पर अब आया विमानन मंत्री का बयान, कार्रवाई पर कही ये बात

Sun, 08 Jan 2023 11:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 34 वर्षीय आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसने कथित तौर पर पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक वरिष्ठ नागरिक महिला पर पेशाब किया था।

विज्ञापन
Aviation Minister Scindia statement on Air India pee scandal assured of quick action
केंद्रीय विमान मंत्री सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले मामले तेजी से कार्रवाई करने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 34 वर्षीय आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसने कथित तौर पर पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक वरिष्ठ नागरिक महिला पर पेशाब किया था।
विज्ञापन


सिंधिया ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जो कार्रवाई चल रही उसके पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी। कैरियर के सीईओ ने शनिवार को घटना से निपटने के लिए माफी जारी की और कहा कि चार केबिन क्रू और एक पायलट को डी-रोस्टर कर दिया गया है और उड़ानों में शराब परोसने की नीति की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि दिल्ली पुलिस ने मिश्रा को तकनीकी निगरानी के जरिए बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुलिस की हिरासत की याचिका खारिज कर दी। महिला ने एयर इंडिया को दी गई शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बता दें, भारत में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय फर्म वेल्स फारगो के साथ काम करने वाले शंकर मिश्रा को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने पिछले नवंबर में न्यूयॉर्क-मुंबई की उड़ान में एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed