फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Aryan Khan Drugs Case MP Pragya Thakur targeted Shahrukh Khan said these are the people who say we are not safe in India

Aryan Khan Drugs Case: सांसद प्रज्ञा ने शाहरुख पर साधा निशाना, कहा- ये वो लोग हैं, जो कहते हैं कि हम भारत में सुरक्षित नहीं

Fri, 08 Oct 2021 04:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 04:46 AM IST
सार

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जिसके पास पैसे की अति हो जाती है और ये उसे अच्छे कामों में खर्च नहीं करते, उनकी संतानें इसी प्रकार के काम करती हैं। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं, जो कहते हैं कि हम भारत में सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन कभी भी इन लोगों ने भारत में किसी की सहायता नहीं की।

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case MP Pragya Thakur targeted Shahrukh Khan said these are the people who say we are not safe in India
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद अभिनेता शाहरुख पर तीखा हमला किया। गुरुवार को जयप्रकाश जिला अस्पताल में एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन मौके पर सांसद ने मुंबई ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन पर निशाना साधा।

विज्ञापन

 

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि ये वो लोग हैं, जो बोलते हैं कि हम भारत में सुरक्षित नहीं हैं। इन लोगों ने हमेशा पाकिस्तान की सहायता की है। कभी भारत की मदद नहीं की। ये लोग कमाते यहां हैं और लगाते वहां हैं। ऐसे लोगों की असलियत सामने आ रही है। सत्य सामने आ चुका है। जल्द ही, बाकी बचा भी सामने आ जाएगा। यहां अब देश भक्तों की आवश्यकता है। वही यहां रहेंगे और वही यहां पनपेंगे।

विज्ञापन


भोपाल सांसद ने कहा, ये वो लोग हैं, जिन्होंने सिर्फ बॉलीवुड का ग्लेमरस जीवन ही अपनाया है, लेकिन धरातल के जीवन से उनका कोई नाता नहीं होता। उन्होंने कहा, जिसका कोई लक्ष्य नहीं होता वह भटकता है। ये वो लोग हैं, जो अति महत्वकांक्षा बना लेते हैं और राह से भटक जाते हैं। धरातल पर जो जीवन होता है उसको ये लोग स्वीकार नहीं कर पाते, इसलिए इन्हें इन चीजों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अब तक 17 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
दो अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापा मारा था। इस शिप पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी, जिसमें आर्यन खान भी मौजूद थे.।इस मामले में पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी ने इस मामले में आरोपियों की 11 अक्तूबर तक के लिए कस्टडी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed