फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Anurag Jain: Anurag Jain will come to Bhopal tomorrow, will take charge of the bureaucracy on the first day of

Anurag Jain: कल भोपाल आएंगे अनुराग जैन, नवरात्रि के पहले दिन संभालेंगे ब्यूरोक्रेसी की कमान

Tue, 01 Oct 2024 07:26 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:26 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया बुधवार को भोपाल पहुंचेंगे। गुरुवार को यानी नवरात्रि के पहले दिन मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। इस समय वे पूर्व और वर्तमान अफसरों से फीडबैक ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Anurag Jain: Anurag Jain will come to Bhopal tomorrow, will take charge of the bureaucracy on the first day of
अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन बुधवार को भोपाल पहुंचेंगे और गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन से प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल शुरू होगा, जो अगस्त 2025 तक रहेगा। सोमवार को दिनभर चली प्रशासनिक उठापटक के बाद अनुराग जैन को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर जैन 2020 से ही दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में काम कर रहे थे। इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट के समय भी 2022 में मुख्य सचिव पद के लिए अनुराग जैन का नाम चर्चा में आया था। उस समय केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। इस बार भी ऐसा ही लग रहा था कि केंद्र सरकार उन्हें मध्य प्रदेश भेजने के लिए राजी नहीं है। बकौल जैन दोपहर 12 बजे प्रमुख सचिव का फोन कॉल आया और सबकुछ बदल गया। उन्हें बताया गया कि केंद्र सरकार उन्हें रिलीव कर रही है और उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालनी है। सोमवार देर शाम डीओपीटी की कैबिनेट नियुक्ति समिति की सचिव मनीषा सक्सेना ने जैन को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मध्य प्रदेश वापस भेजने की अनुमति दी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


देर रात तक करते रहे मीटिंग
केंद्रीय मंत्रालय में सचिव की भूमिका निभा रहे अनुराग जैन खुद भी मध्य प्रदेश आना चाहते थे। इस वजह से उन्हें खुशी तो थी, लेकिन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी थी। सोमवार देर रात एक बजे तक तो मीटिंग्स ही चलती रही। उनके मातहत अधिकारियों को हैंडओवर की प्रक्रिया ही चलती रही। इस वजह से वे मंगलवार को भोपाल नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद लगा बधाइयों का तांता
जैसे ही राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी हुआ, अनुराग जैन के पास बधाइयों के फोन कॉल्स आने लगे। अधिकारियों, पत्रकारों और अन्य परिचितों के फोन घनघनाने लगे। इस सबके बीच हैंडओवर की कार्यवाही भी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुझाव ले रहा हूं, इसके बाद प्राथमिकता तय होगी 
मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि इस समय तो पूर्व और वरिष्ठ अफसरों से सुझाव ले रहा हूं। फीडबैक ले रहा हूं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बातचीत हो चुकी है। फिर भोपाल जाकर पदभार ग्रहण करने के बाद भी फीडबैक का सिलसिला जारी रहेगा। पहले दिन तो प्राथमिकता तय होती नहीं है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्राथमिकताएं भी तय हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed