कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से एक बुरी खबर सामने आई है। यात्रा में शामिल एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम मांगीलाल शाह बताया जा रहा है। मांगीलाल शाह मध्यप्रदेश के जीरापुर के रहने वाले थे। राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। शाह की मौत उस समय हुई, जब वे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगे थे। सुसनेर में शनिवार सुबह सात बजे चाय के स्टॉल के पास हार्ट अटैक आया। यात्रा में चल रही एंबुलेंस मैं मौजूद डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने चेकअप किया और मृत घोषित किया। शाह के पार्थिव शरीर को सुसनेर से जीरापुर उनके निवास पर लाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी उनके कंधे को जनाजा दिया। वे भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रही। यात्रा में जुड़ने के लिए जीरापुर निवासी कांग्रेस नेता मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे। यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने से उनको आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंसानियत ही उनका स्वरूप था। वे कभी जात-बिरादरी, धर्म का भेदभाव नहीं करते थे। मेरे लिए तो एक निजी क्षति हुई है। जब से मैं राजनीति में आया, वे मेरे साथ थे। अमृता राय, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित समेत अन्य लोगों ने भी शिरकत की। मांगीलाल शाह की पत्नी शकीला बी वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद है।मांगीलाल खुद नगर परिषद जीरापुर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नाम भी हिंदू ही रखे। सबसे बड़ी बेटी का नाम सपना, दूसरे नंबर का बेटा आशीष और तीसरा बेटा चुचू शाह है।