फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Announcement of BJP District Presidents: Sanjay Aggarwal, close to CM, declared President of Ujjain Nagar and

भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा: सीएम के करीबी संजय अग्रवाल उज्जैन और महाराज सिंह विदिशा के अध्यक्ष घोषित

Sun, 12 Jan 2025 10:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jan 2025 10:57 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी संजय अग्रवाल उज्जैन नगर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी महाराज सिंह दांगी विदिशा के अध्यक्ष बने हैं। इसी तरह अब अलग-अलग जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद एक साथ प्रदेश स्तर से सूची जारी की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Announcement of BJP District Presidents: Sanjay Aggarwal, close to CM, declared President of Ujjain Nagar and
सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम की बहुप्रतीक्षित सूची के नामों का आना शुरू हो गया है। पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जिलाध्यक्षों के नाम पहले जिलों में घोषित किए जाएंगे और बाद में राज्य स्तर से सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी दावेदारों को जिलों में बने रहने के लिए कहा गया है ताकि निर्वाचन अधिकारी सही तरीके से नामों की घोषणा कर सकें। इसकी शुरुआत उज्जैन और विदिशा से शुरू हो गई है। भाजपा के उज्जैन जिला चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष घोषित किया। वहीं, विदिशा जिले के चुनाव अधिकारी राधेश्याम पारिख ने महाराज सिंह दांगी को विदिशा जिला अध्यक्ष घोषित किया है। अब इसी तरह अलग-अलग जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी, जिसके बाद प्रदेश स्तर के सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। उज्जैन नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed