फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ambala Police action in Bhopal: Bhopal fraudsters duped lakhs in the name of online trading, four arrested

अंबाला पुलिस की भोपाल में कार्रवाईः भोपाल के जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों ठगे, चार गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:54 PM IST
सार


ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी कर लोगों से ठगी करने वाले चार जालसाजों को हरियाणा के अंबाला की पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। चारों जालसाज भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहते हैं और यहां से ही ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन
Ambala Police action in Bhopal: Bhopal fraudsters duped lakhs in the name of online trading, four arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी कर लोगों से ठगी करने वाले चार जालसाजों को हरियाणा के अंबाला की पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। चारों जालसाज भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहते थे और यहां से ही ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी कर रहे थे। इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है, यह खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन जिस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं, उस केस में करीब आठ लाख से अधिक की ठगी की थी। हरियाणा के अंबाला जिले की पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को अंबाला कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



आठ लाख 95 हजार की ठगी का मामला
पुलिस प्रवक्ता सिंदर गहलोत के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस ने आठ लाख 95 हजार की ठगी के मामले में जांच करते हुए भोपाल पहुंची थी। भोपाल से जालसाज शेख अरशील निवासी चर्च रोड, जहांगीराबाद उवेज उल्लाह, शोएब शेख निवासी नजदीक गर्ल्स स्कूल जहांगीराबाद भोपाल व मोहम्मद जिआ कुरेशी निवासी एएम टावर लक्ष्मी टाकीज भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्म्द जिआ कुरैशी को जले भेजा गया है, बाकी आरोपी रिमांड पर हैं।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-विरोध के बीच MP कांग्रेस की चेतावनी, 24 घंटे में सोशल मीडिया पोस्ट हटाएं, वरना सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राम के माध्यम से की थी ठगी
अंबाला पुलिस के अनुसार अंबाला कैंट निवासी राजीव जैन ने मई 2025 में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अप्रैल 2025 से 3 मई 2025 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अज्ञात जालसाजों ने उनके साथ आठ लाख 95 हजार की ठगी की है। जांच में पता चला कि यह ठग भोपाल के रहने वाले हैं। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में प्रयोग किए गए बैंक खातों को भी सील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस गिरोह से पूछताछ के दौरान कई और ठगी के केस खुलने की पूरी संभावना है। सूत्रों की मानें तो भोपाल पुलिस भी इन जालसाजों के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में भोपाल पुलिस भी इस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें-2028 की जंग के लिए क्षेत्रीय क्षत्रप उतारे,जीतू बोले- मैं अर्जुन,युधिष्ठिर कोई और होगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed