फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After breaking her Karwa Chauth fast, wife hanged herself; the husband subsequently died by suicide as well.

शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं: पत्नी की मौत के बाद पति ने की आत्महत्या, करवाचौथ पर पत्नी ने लगा ली थी फांसी

Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM IST
सार

करवाचौथ की रात मध्य प्रदेश के बरखेड़ा बोंदर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी शिवानी ने घर में फांसी लगा ली। करीब तीन घंटे बाद पति सूरज ने उसका शव देखा और घर से चला गया। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
After breaking her Karwa Chauth fast, wife hanged herself; the husband subsequently died by suicide as well.
मृतक दंपति

विस्तार

जिस करवाचौथ पर शिवानी ने पति सूरज की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और दोनों ने साथ बैठकर पूजा के बाद भोजन किया, उसी रात उनका संसार उजड़ गया। व्रत खोलने के बाद पति के बिना बताए घर से चले जाने पर नाराज शिवानी ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन घंटे बाद पति सूरज घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा और बदहवास हो गया। परिजनों को पत्नी की मौत की जानकारी देने के बाद वह घर से निकल गया। सुबह करीब पांच बजे उसका शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एक ही रात में पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


खजूरी थाना पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय शिवानी और 26 वर्षीय सूरज अहिरवार ने वर्ष 2021 में प्रेम-विवाह किया था। दोनों बरखेड़ा बोंदर गांव स्थित अपने मकान में रहते थे। सूरज खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था। शादी के पांच साल बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर भी शिवानी परेशान रहती थी। करवाचौथ पर शिवानी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। रात में दोनों ने साथ पूजा की और व्रत खोलकर भोजन किया। इसके बाद रात करीब 11ः30 बजे सूरज पत्नी को कुछ बताए बिना घर से बाहर चला गया। शिवानी चाहती थी कि करवाचौथ के दिन पति उसके साथ समय बिताए। उसके अचानक चले जाने से वह नाराज हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में पत्नी को फंदे पर देख रह गया सन्न
रात करीब 2ः30 बजे सूरज घर लौटा तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने छेद से अंदर झांककर देखा तो शिवानी फंदे पर लटकी हुई थी। पत्नी को इस हालत में देखकर सूरज घबरा गया। उसने घर में मौजूद अपनी दादी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और शिवानी को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।


शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं....
परिजनों के मुताबिक, पत्नी की मौत के बाद सूरज गहरे सदमे में था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय उसने कहा था कि शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं। इसके बाद वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। 

दोनों के बीच शक व नाराजगी थी
एसआई बनवारी लाल के मुताबिक शिवानी के मन में पति को लेकर संदेह और दोनों के बीच नाराजगी की बात सामने आई है। पति के किसी दूसरी महिला के संपर्क में होने की आशंका भी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता परिजनों के बयान और जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed