फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After brainstorming in Bhopal, now MP Congress will have a big meeting in Delhi, a big demonstration in Sagar

Mp news: भोपाल में मंथन के बाद अब दिल्ली में होगी एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक, कल सागर में बड़ा प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 07:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:16 PM IST
सार

भोपाल में मंथन के बाद मंगलवार को दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई गई है। वहीं इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सागर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। 
 

विज्ञापन
After brainstorming in Bhopal, now MP Congress will have a big meeting in Delhi, a big demonstration in Sagar
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस को एमपी में लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद पार्टी लगातार मंथन कर रही है। भोपाल में लगातार बैठकों का दौर चला अब दिल्ली में 13 अगस्त को कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिसमे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, भंवर जीतेन्द्र सिंह सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। इस दौरान पिछले कुछ महीनों में हुए कामकाज का फीडबैक लेने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इससे पहले सोमवार को सागर में कांग्रेस का बड़ा जंगी प्रदर्शन होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में पहली बैठक
गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की जाएगी। इसमें राहुल गांधी, एमपी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, भंवर जीतेन्द्र सिंह सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी और जीतेन्द्र सिंह एमपी में कांग्रेस के द्वारा किये गए अब तक के कामकाज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किये गए कार्यों के क्या फीडबैक मिले है इसकी पूरी रिपोर्ट बैठक में दी जाएगी। इस बैठक के चलते 13 अगस्त को उज्जैन में होने वाले प्रदर्शन की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की जगह प्रदर्शन के लिए 14 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


सागर मे कलेक्टर कार्यालय का घेराव 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक संजय सिंह।समेत कई बड़े नेता 12 अगस्त सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। जीतू पटवारी सागर में दलितों पर हुए अत्याचारों, नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर 900 करोड़ रूपयों के महाघोटाले, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटवारी सहित अन्य नेतागण उसी दिन दोपहर 3 बजे सागर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed