फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After AIIMS, Hamidia's Juda will also be on strike from 12 midnight, problems will increase, doctors' leaves c

Bhopal news: एम्स के बाद रात 12 से हमीदिया के जूडा भी हड़ताल पर, बढ़ेगी परेशानी, डॉक्टर्स की छुट्टियां निरस्त

Fri, 16 Aug 2024 06:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 16 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में एम्स के बाद गुरुवार रात 12 के बाद हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए। सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
After AIIMS, Hamidia's Juda will also be on strike from 12 midnight, problems will increase, doctors' leaves c
प्रदर्श करते एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में एम्स के बाद गुरुवार रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर (जूडा) ने काम बंद कर दिया। इससे पहले हमीदिया के जूनियर डॉक्टर्स हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। हमीदिया में रोज दो हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। जूडा प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल प्रदेशस्तरीय हड़ताल है। इसमें प्रदेश भर से करीब तीन हजार डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल से पहले जीएमसी प्रबंधन ने बनाई व्यवस्था
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल घोषित होते ही गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) प्रबंधन ने सभी डॉक्टर्स की छुटि्टयां निरस्त कर दी है। साथ ही मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश डिपार्टमेंट प्रमुखों को दिए हैं। आदेश में जरूरत पड़ने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने के लिए कहा है। साथ ही सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से आदेश पर अमल की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


जीएमसी डीन को हड़ताल संबंधी लेटर सौंपा
जीएमसी के जूनियर डॉक्टर्स ने कहा है कि सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। जीएमसी डीन को हड़ताल संबंधी लेटर दिया है। हमीदिया अस्पताल के 250 से अधिक जूनियर डॉक्टर्स गुरुवार रात से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। रुटीन और ओपीडी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल 
कोलकाता में हुई हृदयविदारक घटना के विरोध में एम्स भोपाल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखी। एम्स के 600 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोलकाता की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और फिर मर्डर के आरोपियों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। उनके हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं न बिगड़े, इसके लिए नर्सिंग स्टॉफ ने मोर्चा संभाला है। गुरुवार को एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद भोपाल मेडिकल कॉलेज में सभी डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed