फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Affordable Housing Projects Under PMAY in Bhopal Delayed, Residents and Municipal Corporation Face Challenges

MP: 600 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट की दो साल थी डेडलाइन, आठ साल बाद भी अधूरे, देरी और घटिया निर्माण से जनता परेशान

Mon, 02 Dec 2024 10:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Dec 2024 10:18 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में 12 नंबर, राहुल नगर, बागमुगालिया, श्याम नगर एवं गंगा नगर में हाउस फॉर आल के तहत बन रही बिल्डिंग तय समय सीमा के चार से पांच साल बाद भी अधूरी है। इसके चलते प्रोजेक्ट में फ्लैट की बुकिंग कराने वाले लोग परेशान है। उन्होंने देरी के साथ ही घटिया निर्माण पर भी सवाल उठाए है। 

विज्ञापन
Affordable Housing Projects Under PMAY in Bhopal Delayed, Residents and Municipal Corporation Face Challenges
12 नंबर स्थित हाउसिंग फॉर ऑल के तहत बन रही बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से जनता परेशान है, वहीं यह योजना नगर निगम के लिए भी बड़ी मुसीबत बनते जा रही है। हद तो यह है कि दो साल में बनने वाले 600 करोड़ रुपए के 6 प्रोजेक्ट आठ साल बाद भी अधूरे हैं। इसके चलते इन आवासों के लिए अपनी जमा पूंजी लगाने वाले लोग परेशान हैं। नगर निगम के बुकिंग करने के बाद अब तक यह नहीं बता पा रहा है कि उनको पजेशन कब तक मिलेगा।
विज्ञापन


12 नंबर पर ठेकेदार काम छोड़ कर चला गया 
भोपाल में 12 नंबर स्टाफ पर नगर निगम ने मई 2017 में एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी मकान बनाने का काम शुरू किया था। यहां पर करीब 1800 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। 18 माह में काम पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार बीच में ही काम छोड़ कर चला गया। ऐसे में सात साल पहले बुकिंग कराने वाले लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फ्लैट का काम पूरा होने वाला है। इसके बाद हितग्राहियों को उनका आवास का आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें दो माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


राहुल नगर में भी प्रोजेक्ट का काम अधूरा 
इसी तरह गंगा नगर और श्याम नगर में भी 101 करोड़ से 2017 में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू किया गया था। इसके लिए भी 18 माह का समय तय किया गया था, लेकिन यहां भी ठेकेदार ने बीच में ही काम छोड़ दिया। इसी तरह राहुल नगर में 93 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में काम शुरू किया गया था। इसको पूरा करने की डेडलाइन 18 माह तय की गई थी। इसमें भी अभी काम अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागमुगलिया में 2019 में शुरू हुआ काम 
हिनोतिया आलम में भी 37 करोड़ के प्रोजेक्ट 2018 में शुरू किया गया था। यहां पर अलग-अलग पार्ट में 576 फ्लैट का निर्माण होना था। यह प्रोजेक्ट भी अधूरा है। इसके अलावा बाग मुगलिया में फरवरी 2019 में 158 करोड़ रुपए से प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसके लिए 24 माह का समय तय किया गया था। यहां पर 2232 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। बाजपेयी नगर भाग-2 में 108 करोड़ का प्रोजेक्ट तीन साल लेट चल रहा है।

लोगों ने लेटलतीफी पर दिया धरना, बोले- घटिया निर्माण
नगर निगम के हाउसिंग फॉर ऑल के प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर गंगा नगर, 12 नंबर समेत अन्य जगहों के लोगों ने कहा कि लगातार डेडलाइन बढ़ाने के बाद उनको नवंबर में पजेशन देने को कहा गया था, लेकिन इस साल के खत्म होने के बावजूद उनको पजेशन देने की उम्मीद नहीं दिख रही है। उन्होंने इस बात को लेकर भोपाल नगर निगम के आईएसबीटी कार्यालय पर पिछले सप्ताह धरना दिया था। लोगों ने प्रोजेक्ट में देरी के साथ ही घटिया निर्माण का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कई जगह प्लास्टर हाथ लगाने से उखड़ रहा है।

देरी का यह भी बताया जा रहा कारण
भोपाल नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट में हो रही देरी का कारण कोरोना काल के साथ ही जमीन आवंटन में देरी को बताया जा रहा है। वहीं, कुछ जगह रेरा से अनुमति मिलने में देरी भी कारण बताया गया है।


दो से तीन माह में सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे
भोपाल नगर निगम में हाउसिंग फॉर ऑल शाखा के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने कहा कि करीब-करीब सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट पूरे होने पर है। इनमें दो से तीन माह के अंदर पजेशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed