फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Advisory issued: Police warned to avoid fraud on online and mobile

एडवाइजरी जारी: ऑनलाइन व मोबाइल पर ठगी से बचने को पुलिस ने किया आगाह

Mon, 31 Jul 2023 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Jul 2023 11:03 PM IST
सार

साइबर पुलिस ठगी से बचने के लिए सलाह दी है। इसमें फोन या मोबाइल कॉल पर किसी को भी अपनी बैंक खाता, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करने समेत कई बिन्दुओं की जानकारी शेयर की है। 

विज्ञापन
Advisory issued: Police warned to avoid fraud on online and mobile
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी व मोबाइल के जरिए ठगी के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें जनता को आगाह किया गया। साथ ही वे उपाय व तरीके बताए हैं, जिनसे ठगी की वारदातों से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस एडवाइजरी के मुख्य अंश...
- फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता, एटीएम कार्ड या अन्य कोई फाइनेंशियल जानकारी मांगता है तो उसके साथ अपनी बहुमूल्य जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें एवं अपनी स्थानीय बैंक शाखा में जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन

- फोन या मोबाइल कॉल पर किसी को भी अपनी बैंक खाता, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें भले ही बैंक वाले आपसे मांग रहे हों।
- ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से पेमेंट प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार का ओटीपी अथवा यूपीआई पिन एंटर करने की जरूरत नहीं होती।
- ऑनलाइन खरीददारी करते समय सतर्क रहें एवं सायबर ठगों से बचें।
- ऑनलाइन खरीददारी के लिए ऐसे बैंक खाता का इस्तेमाल करें, जिसमें कम बैलेंस हो।
- किसी भी अज्ञात वेबसाइट से कोई एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
- कभी भी किसी के साथ अपना ओटीपी/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें।
- ऑनलाइन अथवा फोन पर दिए गए लॉटरी अथवा फ्री ऑफर के लालच में न पड़ें।
- किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
- केवायसी के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल न करें। जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें। 
- व्हाट्सएप पर अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल रिसीव करते समय अपना चेहरा ना दिखाएं। पहले सामने वाले की पहचान करें कि वह आपका परिचित है अथवा नहीं।
- अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें एवं अल्फान्यूमेरिक+स्पेशल करेक्टर का पासवर्ड रखें।
- बिजली कनेक्शन की कटौती संबंधी मैसेज की पुष्टि पहले बिजली ऑफिस जाकर करें।
- छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट वाली वेबसाइट पर इन्वेस्टमेंट करने से बचें।
- लाखों की लॉटरी वाले मैसेज अथवा विज्ञापनों से बचें और उक्त मैसेज किसी भी दूसरे को शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed