फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Adipurush: Manoj Muntashir of Sanskriti Bachao Manch warned, on coming to MP he will be garlanded with shoes a

Adipurush: संस्कृति बचाओ मंच की मनोज मुंतशिर को चेतावनी, MP आने पर जूतों की माला पहना गधे पर घुमाएंगे

Wed, 21 Jun 2023 11:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आदि पुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर को चेतावनी दी है कि अब तुम जैसे धूर्त लोग यह तय नहीं करेंगे कि हनुमान जी भगवान थे कि भक्त।

विज्ञापन
Adipurush: Manoj Muntashir of Sanskriti Bachao Manch warned, on coming to MP he will be garlanded with shoes a
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादित डायलॉग के चलते आदिपुरुष फिल्म का विरोध बढ़ते जा रहा है। मध्य प्रदेश में करणी सेना के बाद अब संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर जूतों की माला पहनाकर गधे पर घुमाएंगे। संस्कृति बचाओ मंच ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जहां भी मनोज मुंतशिर दिखे जूतों की माला पहनाकर स्वागत करें। 
विज्ञापन


संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आदि पुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर को चेतावनी दी है कि अब तुम जैसे धूर्त लोग यह तय नहीं करेंगे कि हनुमान जी भगवान थे कि भक्त।  तिवारी ने कहा कि तुम पर हनुमान जी का घोटा जिस दिन पड़ेगा उस दिन तुम्हें अपने बाप दादा याद आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृति बचाओ मंच ने मनोज मुंतशिर को चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश में कहीं भी प्रवेश करोगे तो जूतों की माला पहना कर तुम्हें गधे पर घुमाया जाएगा। ऐसे भद्दे डायलॉग आदि पुरुष में लिखने वाले मनोज मुंतशिर तुम्हारे डीएनए पर भी संदेह होने लगा है कि तुम्हारे बाप कौन थे।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि यह भी विचारणीय बात है संस्कृति बचाओ मंच सभी सनातनधर्मियों से यह आव्हान करता है कि वे अपने घरों में फटे पुराने जूतों की माला बनाकर तैयार रखें जिससे कि जब भी आदि पुरस्कार राइटर मनोज मुंतशिर आए तो उसको जूते की माला पहना कर गधे पर घुमाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed