फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A woman from Bengal was using fake Aadhaar and PAN to get her passport made.

Bhopal News: बंगाल की महिला फर्जी आधार-पैन कार्ड लगाकर भोपाल में बनवा रही थी पासपोर्ट, भारतीय होने पर भी संदेह

Fri, 03 Oct 2025 06:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

भोपाल की कोलार पुलिस ने फर्जी आधार-पैन से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रही बंगाल मूल की आशा जाटव को पकड़ा। दस्तावेजों में ससुर का नाम दर्ज था और पते-स्कूल की पुष्टि नहीं हो सकी। आशंका है कि महिला भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी हो सकती है। पुलिस जांच और पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
A woman from Bengal was using fake Aadhaar and PAN to get her passport made.
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी की कोलार पुलिस ने फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले का प्रयास करने वाली बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला फर्जी दस्तावेज में गलत पते लिखकर पासपोर्ट बनवा रही थी। उसने आधार कार्ड में पिता की बजाय ससुर का नाम दर्ज कराया है। महिला का वास्तविक नाम क्या है, इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। महिला के दस्तावेजों के संदिग्ध होने की सूचना गृह मंत्रालय ने भोपाल पुलिस को दी थी। इसके बाद भोपाल पुलिस ने महिला के दस्तावेजों की जांच शुरू की तो फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस तरह से महिला के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। पैतृक गांव में पता नहीं मिल रहा, स्कूल में दाखिले की तस्दीक नहीं हो रही है, ऐसे में पूरी आशंका है कि महिला भारतीय नहीं है। अगर ऐसा होता है तो महिला के बांग्लादेश के होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम में हुई शादी, असली नाम स्पष्ट नहीं
कोलार पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आशा जाटव मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसने नर्मदापुरम निवासी मल्लू सिंह जाटव नाम के युवक से शादी की है। आशा वर्तमान में पति के साथ कोलार के सर्वधर्म कॉलोनी में रह रही है। महीने भर पहले आशा जाटव ने कोलार थाने में पासपोर्ट सत्यापन के लिए आवेदन दिया था। पुलिस महिला के दस्तावेजों के सत्यापन में जुटी थी, तभी गृह मंत्रालय से महिला के दस्तावेजों के संदिग्ध होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय होने पर संदेह
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महिला के पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक गांव की जांच करने और सरपंच से बात करने पर दस्तावेज में दिए गए पते की पुष्टि नहीं हो सकी। महिला ने जिस स्कूल के दस्तावेज जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के लिए लगाए हैं, वहां के वर्तमान प्राचार्य ने भी ऐसी छात्रा कभी स्कूल में पढ़ी है, इससे इंकार कर दिया है। पुलिस की जांच में महिला के अधिकांश दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। पुलिस अब महिला के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए उसके मायके वालों से संपर्क करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed