Bhopal News: मायके नहीं ले जाने पर महिला ने की थी आत्महत्या, अब पति व सास-ससुर पर एफआईआर दर्ज
Bhopal News: नवविवाहिता के खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसक सास-ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के मायके जाने की बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलार इलाके में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली एक नवविवाहिता के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। घटना वाले दिन मायके जाने को लेकर महिला की अपनी पति से कहासुनी भी हुई थी। जानकारी के अनुसार मोनिका अहिरवार (23) ग्राम धमर्रा थाना गुनगा की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका नगर कोलार रोड निवासी राहुल सिंह के साथ हुई थी। राहुल सिंह फ्रेब्रिकेशन का काम करता है।
भाईजूद के लिए मोनिका अपने मायके जाना चाहती थी। उसने पति राहुल से मायके लेकर चलने को बोला तो पति ने कहा कि तुम्हारा भाई आने वाला है, उसी के साथ चली जाना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद मोनिका अपने कमरे में चली गई।
काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो राहुल ने खिड़की से देखा। अंदर मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा और मोनिका को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन मर्ग जांच के दौरान पता चला कि शादी के बाद पति राहुल अहिरवार, सास ओमवती और ससुर अजब सिंह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बागसेवनिया में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम लिए भेज दिया है। मर्ग जांच के बाद ही फांसी लगाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक पूजा कुशवाहा (21) मूलतः गुना जिले की रहने वाली थी। करीब छह महीने पहले उसकी शादी आकाश कुशवाहा के साथ हुई थी।
आकाश ओमनगर झुग्गीबस्ती में रहता है और प्राइवेट काम करता है। सोमवार दोपहर को वह बाल कटवाने के लिए दुकान पर गया था, तभी पूजा ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा नहीं खुलने पर आकाश के छोटे भाई ने फोन लगाकर उसे जानकारी दी। घर पहुंचकर आकाश ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पूजा ने दरवाजा नहीं खोला। झुग्गी की चादर हटाकर अंदर जाकर दरवाजा खोला गया तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
