फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A crackdown has been launched on absconding accused persons across the state

Bhopal News: प्रदेशभर में फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा, तीन दिन में 1100 से ज्यादा वारंटी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 06:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 06:42 PM IST
सार

प्रदेश में लंबित अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस के विशेष कॉम्बिंग अभियान में तीन दिनों में 1100 से अधिक फरार वारंटी गिरफ्तार किए गए। विभिन्न जिलों में छापेमारी कर निगरानी बदमाशों की जांच, अवैध शराब, हथियार और नशे के मामलों में भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
A crackdown has been launched on absconding accused persons across the state
भोपाल में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त

विस्तार

साल के आखिरी महीने में लंबित अपराधों के निराकरण में लगी पुलिस ने पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत हर जिले में फरार अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। बीते तीन दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त एवं छापेमारी की गई, जिसमें 1100 से अधिक फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस बल को सफलता प्राप्त हुई।

विज्ञापन


पुलिस के विशेष कॉम्बिंग अभियान में 1100 से अधिक स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही 700 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडों एवं अन्य अपराधियों की चैकिंग की गई। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया गया, वहीं अपराधों की पूर्व-रोकथाम में भी सफलता मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार 51 स्थायी वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 140 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध अपराधियों के घरों, अड्डों तथा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर उनकी गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। कटनी जिले में की गई व्यापक कॉम्बिंग कार्रवाई के दौरान 145 वारंटी एवं अपराधियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 23 स्थायी एवं 82 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अलावा अवैध शराब जमाखोरी एवं बिक्री से जुड़े 30 नए प्रकरण दर्ज किए गए। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, जिससे सड़क सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां और दो मासूम बेटों ने नर्मदा में गंवाई जान, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद


न्याय पथ अभियान में 200 पकड़ाए
छतरपुर जिले में ‘न्याय पथ अभियान’ के अंतर्गत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 40 स्थायी वारंटी, 76 गिरफ्तारी वारंटी तथा 52 हजार के इनामी अपराधियों सहित 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अवैध हथियारों की तस्करी, जुआ-सट्टे के अड्डे संचालित करने तथा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अपराधी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार एवं नकदी भी बरामद की गई है। इसी तरह मुरैना जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त के तहत लगभग 125 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही 29 हजार के इनामी 7 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से कानून की पकड़ से बाहर थे। हिस्ट्रीशीटर एवं जिलाबदर घोषित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। यह अभियान संगठित अपराध पर नियंत्रण की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है।

कॉम्बिंग गश्त में 250 वारंटी धराए
ग्वालियर जिले में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 121 स्थायी एवं 129 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 250 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 348 गुंडों एवं हिस्ट्रीशीटरों की विस्तृत जांच-पड़ताल की गई। साथ ही अवैध शराब एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। गुना जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाकर लंबे समय से फरार 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कई आरोपी गंभीर अपराधों में लिप्त थे। गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर एवं इनामी अपराधियों के ठिकानों पर गहन तलाशी लेकर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की गई।

 

photo

पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed