फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 75-Year-Old Woman Allegedly Held Hostage as Masked Robbers Steal 2 Kg Silver and ₹30,000

भोपाल: अकेली महिला को हथियार दिखाकर बंधक बनाया, 2 किलो चांदी और 30 हजार लूट ले गए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 20 Oct 2026 10:10 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 10:10 AM IST
सार

जूनापानी गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया और दो किलो चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Bhopal: 75-Year-Old Woman Allegedly Held Hostage as Masked Robbers Steal 2 Kg Silver and ₹30,000
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से सटे गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में 75 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर लूट की वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार दिखाए और वृद्धा को डराकर अलमारी में रखे करीब दो किलो चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने वारदात की परिस्थितियों को संदिग्ध माना था। बाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव के अनुसार ग्राम जूनापानी निवासी 75 वर्षीय कलाबाई की कोई संतान नहीं है। वे अपने भाई के नाती और पोते के साथ रहती हैं तथा खेती-बाड़ी और जमीन की देखभाल करती हैं। दोनों लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। 16 अक्टूबर की रात कलाबाई घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने वृद्धा को धारदार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और बंधक बना लिया। इसके बाद वे उन्हें अलग-अलग कमरों में ले गए और जेवरात व नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे। डर के कारण वृद्धा ने अलमारी में सामान रखे होने की जानकारी दे दी। इसके बाद बदमाश अलमारी से करीब दो किलो चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद नवरात्रि की पूजा करके लौटे परिजनों को कलाबाई ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: रोहित बनकर आया था अनस खान, होटल के बाहर घूम रहे युवक-युवती को बजरंग दल ने रोका, थाने में कराया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर गुनगा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुरुआती स्तर पर वारदात की परिस्थितियों को संदिग्ध मानते हुए तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। बाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस बदमाशों के घर तक पहुंचने और वहां से फरार होने के रास्ते की पड़ताल कर रही है। आशंका है कि आरोपी पैदल ही घर तक पहुंचे होंगे। हालांकि इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया हो।

पुलिस वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के साथ परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। उनकी पहचान और तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed