फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   3 secretaries and one joint secretary appointed in MP Congress, Kunal Chaudhary appointed as co-incharge of Ma

Mp: एमपी कांग्रेस में 3 सेक्रेटरी, एक ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त, महाराष्ट्र के सह प्रभारी बनाए गए कुणाल चौधरी

Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

AICC ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी और महासचिव के साथ सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। मध्य प्रदेश के लिए तीन सेक्रेटरी और एक ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए गए।

विज्ञापन
3 secretaries and one joint secretary appointed in MP Congress, Kunal Chaudhary appointed as co-incharge of Ma
पूर्व विधायक कुणान चौधरी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

एआईसीसी ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी और महासचिव के साथ सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश के लिए तीन सेक्रेटरी और एक ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश में संजय दत्त, चंदन यादव और आनंद चौधरी को प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि रणविजय सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कांग्रेस संगठन में कद बढ़ा है। कुणाल चौधरी को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंने है। इस संबंध में कांग्रेस ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के 5 नेताओं को मिला मौका
एआईसीसी ने मध्य प्रदेश के पांच नेताओं टीम में शामिल किया गया है। सत्यनारायण पटेल (इंदौर) को उत्तर प्रदेश, कुणाल चौधरी (कलापीपल) को महाराष्ट्र, भूपेंद्र मरावी (शाहपुरा) को गुजरात, मनोज चौहान (सीधी) को हरियाणा, नीलांशु चतुर्वेदी (चित्रकूट) को उत्तर प्रदेश का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
विज्ञापन


भूपेंद्र मरावी को गुजरात का सह प्रभारी बनाया 
एमपी के एक और युवा नेता को कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी मिली है। आदिवासी नेता एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी को गुजरात भेजा गया है। भूपेंद्र मरावी को गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की है। पहली बार रणविजय सिंह लोचव को एमपी में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वे 4 सचिवों के साथ इकलौते संयुक्त सचिव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दत्त ही पुराने सेक्रेटरी बचे
एमपी कांग्रेस में बतौर प्रभारी सचिव कुलदीप इंदौरा राजस्थान के श्रीगंगानगर लोकसभा से सांसद चुने जा चुके हैं। दूसरे प्रभारी सचिव संजय कपूर करीब 5 साल से एमपी में बतौर इंचार्ज सेक्रेटरी काम कर रहे थे। शिव भाटिया की नियुक्ति करीब एक साल पहले हुई थी। सीपी मित्तल भी लंबे समय से काम कर रहे थे। अब एमपी में सिर्फ संजय दत्त ही पुराने सेक्रेटरी बचे हैं जो फिलहाल एमपी में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed