फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   13 members of PFI presented in Bhopal court ATS will inquire remand till 27 October

घेरे में 'आतंक': भोपाल कोर्ट में पेश किए गए PFI के 13 सदस्य, ATS करेगी पूछताछ, 27 अक्टूबर तक रिमांड पर

Wed, 19 Oct 2022 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

भोपाल के पीएफआई के गिरफ्तार 13 सदस्यों से एटीएस पूछताछ करेगी। भोपाल की एनआईए कोर्ट में बुधवार को टेरर फंडिंग के मामले में सभी को पेश किया गया। एटीएस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी।

विज्ञापन
13 members of PFI presented in Bhopal court ATS will inquire remand till 27 October
कोर्ट में पेश किए गए PFI सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में भोपाल के पीएफआई के गिरफ्तार 13 सदस्यों से एटीएस पूछताछ करेगी। भोपाल की एनआईए कोर्ट में बुधवार को टेरर फंडिंग के मामले में सभी को पेश किया गया। एटीएस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों 27 अक्टूबर तक की रिमांड दी है। पकड़े गए सदस्यों में 12 आरोपी मध्यप्रदेश और एक आरोपी महाराज के औरंगाबाद का है।

विज्ञापन


बता दें कि 26 सिंतबर को एंटी टेररिज्म स्क्वॉड और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आठ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरान 170 से अधिक कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया था। मध्यप्रदेश में भोपाल, उज्जैन और इंदौर समेत आठ जिलों में रेड की है। टीम ने 21 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे लैपटॉप और संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं। ATS को इन संदिग्धों की जानकारी पूर्व में पकड़े ग चार आरोपियों की पूछताछ में मिली थी।
विज्ञापन


इंदौर से पांच संदिग्ध गिरफ्तार...
ATS ने इंदौर से पांच संदिग्धों सईद टेलर, दानिश गौरी, तौसीफ छीपा, यूसुफ और वसीम को पकड़ा और तीन संदिग्ध फरार हो गए। उज्जैन से मंसूरियान मस्जिद का इमाम जुबेर, कारोबारी इसहाक और वकील आकिब को पकड़ा। चौथा संदिग्ध महिदपुर तहसील का रहने वाला है। संदिग्धों से लैपटॉप और कुछ दस्तावेज जब्त किए। ATS ने PFI के लिए फंडिंग करने के संदेह में सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के भोपाल स्थित ऑफिस में रेड की है। यहां से SDPI के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रऊफ को पकड़ा है। SDPI का ऑफिस शाहजहांनाबाद थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी निकालकर ले गई NIA...
कार्रवाई के दौरान 24 से ज्यादा NIA अधिकारी मौजूद थे। इनमें 11 लेडी अधिकारी भी थीं। सुबह 7 बजे तक कार्रवाई चली, जिस बिल्डिंग में PFI का दफ्तर है, वहां जिम भी संचालित होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह सभी जिम और दुकानें समय पर खुलीं। NIA बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी और फुटेज भी बरामद करके ले गई है।

13 members of PFI presented in Bhopal court ATS will inquire remand till 27 October
ATS करेगी पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया

देश के 23 राज्यों में सक्रिय है संगठन...
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई का गठन 17 फरवरी 2007 को हुआ था। ये संगठन दक्षिण भारत में तीन मुस्लिम संगठनों का विलय करके बना था। इनमें केरल का नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट, कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी और तमिलनाडु का मनिथा नीति पसराई शामिल थे। पीएफआई का दावा है कि इस वक्त देश के 23 राज्यों में यह संगठन सक्रिय है।

MP में 25 जिलों में फैला है नेटवर्क...
MP के 25 जिलों फैला है PFI, इससे सिमी मेंबर भी जुड़े एमपी में इंदौर से 3 और उज्जैन से 1 सहित PFI के कुल 4 मेंबर गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन इसका नेटवर्क प्रदेश के 25 जिलों में फैला है। सबसे खतरनाक बात ये है कि इसमें से ज्यादातर जिले वही हैं, जहां पहले प्रतिबंधित संगठन सिमी सक्रिय हुआ करता था। उससे भी ज्यादा खतरनाक बात ये है कि सिमी के एक्टिव मेंबर PFI में शामिल हो चुके हैं।

एसडीपीआई पर लगाया आरोप...
वहीं, कोर्ट से पेशी के बाद बाहर निकलते वक्त आरोपियों ने एक पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना था कि एसडीपीआई की वजह से उन्हें फंसाया गया है। PFI सदस्य होने का जो आरोप उनके ऊपर लगाया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। जबकि सरकार ने एसडीपीआई पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, क्योंकि एसडीपीआई एक राजनीतिक पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed