फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   12 quintals of mawa brought from Gwalior to Bhopal was seized, demand for mawa increased in the capital during

MP NEWS: ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा जप्त,राजधानी में शादी के सीजन में बढ़ी मावे की डिमांड

Wed, 10 Jul 2024 04:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 10 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा ज़प्त किया गया है। हालांकि मावा लावारिस हालत में ज़प्त किया गया है। अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है।

विज्ञापन
12 quintals of mawa brought from Gwalior to Bhopal was seized, demand for mawa increased in the capital during
जप्त किया हुआ मावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा ज़प्त किया गया है। लावारिस हालत में मावा ज़प्त किया गया है। जांच के लिए सुबह 5 बजे सैंपल लिए गए। जानकारी के अनुसार शादी के सीजन में मावा की खपत को पूरा करने 40 क्विंटल मावा भोपाल भेजा गया था।मंगलवार-बुधवार की रात ट्रेन से भोपाल भेजा गया था। इसमें से 12 क्विंटल मावा को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बजरिया स्थित जीबी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने ज़प्त किया गया।
विज्ञापन


अमले ने पकड़े गए मावा के सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने मावा तब पकड़ा, जब रेलवे स्टेशन से मावा व्यापारियों को डिलीवरी देने के लिए ले जाया जा रहा था। अमले ने पकड़े गए मावा के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए स्ट्रीट फूड लैबोरेट्री भेजा जाएगा। वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने के बाहर रखे 28 क्विंटल मावा की जांच के लिए रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर को ग्वालियर से भोपाल सप्लाई हुए मावा की जानकारी दी है। खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन अमले ने ग्वालियर से आए मावा की सैंपलिंग की कार्रवाई तड़के 5 बजे शुरू की थी।
विज्ञापन


अभी तक नहीं आया कोई व्यापारी सामने 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़े गए मावा को क्लेम करने के लिए अभी तक भोपाल का कोई व्यापारी सामने नहीं आया है। इस वजह से मावा और उसे सप्लाई करने के लिए तैनात किए लोडिंग ऑटो को रोका गया है। पकड़े गए मावे की डिलीवरी लेने वाले व्यापारियों के सामने आने पर संबंधित मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed