फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   1.04 lakh government posts vacant in MP: Jitu Patwari says youth want answers about their future, not sermons.

एमपी में 1.04 लाख सरकारी पद खाली: जीतू पटवारी बोले- युवा प्रवचन नहीं, अपने भविष्य पर चाहते हैं जवाब

Fri, 18 Sep 2026 03:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 18 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

इंदौर में छात्रों की गूंज से पहले कांग्रेस ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जीतू पटवारी ने 1.04 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली और 27 लाख से अधिक नौकरी चाहने वालों का दावा करते हुए भर्ती पर जवाब मांगा। उन्होंने मोहन भागवत के उज्जैन दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं के सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

विज्ञापन
1.04 lakh government posts vacant in MP: Jitu Patwari says youth want answers about their future, not sermons.
कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में शिक्षा, रोजगार और सरकारी भर्ती के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकारी विभागों में 1.04 लाख से अधिक पद खाली हैं, जबकि सरकार के रोजगार पोर्टल पर 27 लाख से ज्यादा नौकरी चाहने वाले दर्ज हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। पटवारी ने कहा कि मोहन भागवत के उज्जैन आगमन से उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश के युवाओं के ज्वलंत सवालों पर बात होगी और भाजपा सरकार को कोई दिशा मिलेगी, लेकिन प्रदेश के लाखों युवाओं के सवाल आज भी अनुत्तरित हैं।
विज्ञापन


युवा परीक्षा दें या नियुक्ति का इंतजार करें?
पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की कई भर्तियां वर्षों से लंबित हैं। युवा परीक्षा दें या नियुक्ति का इंतजार करें, सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। परीक्षा, परिणाम, चयन और नियुक्ति में देरी युवाओं के जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष छीन रही है।उन्होंने सरकार से समयबद्ध भर्ती कैलेंडर लागू करने और कौशल विकास के बाद युवाओं के लिए स्थायी रोजगार का रास्ता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

पटवारी ने कहा कि जब पढ़े-लिखे युवाओं को अपने ही प्रदेश में अवसर नहीं मिलता तो उन्हें दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा प्रवचन नहीं, शिक्षा, रोजगार, भर्ती और अपने भविष्य पर स्पष्ट जवाब चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7217 स्कूलों में एक शिक्षक, 2.29 लाख विद्यार्थी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था के आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने यूडीआईएसई प्लस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में 7217 सिंगल-टीचर स्कूल हैं, जहां करीब 2.29 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि ऐसे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। पटवारी ने पीएलएफएस-2025 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत और शहरी युवाओं में 9.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।

सिंघार बोले- शिक्षा व्यवस्था ने युवाओं के सपने कुचले
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जो बच्चा पढ़ना चाहता है, उसकी मेहनत और सपनों को कुचलने का काम शिक्षा व्यवस्था कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की तैयारी चल रही है और लोकतंत्र को बचाने में राहुल गांधी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सिंघार ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य युवाओं की आवाज को सुनना और उनके सवालों को राष्ट्रीय मंच देना है।

यह भी पढ़ें-पेट्रोल भरवाने से पहले जेब में रखें कैश: MP में 2000 से ज्यादा के बिल पर UPI नहीं लेंगे पंप, इस दिन से लागू



शिक्षा बजट, शिक्षक भर्ती और बैकलॉग पर सवाल
सिंघार ने दावा किया कि वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो बजट का करीब 0.9 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट नहीं होगा तो युवाओं की मांगें कैसे पूरी होंगी।उन्होंने सरकारी स्कूलों में 72 हजार से अधिक शिक्षक पद खाली होने और 90 हजार से अधिक बैकलॉग पदों पर भर्ती लंबित होने का दावा किया। अतिथि शिक्षकों और पैसा एक्ट से जुड़े मुद्दों का भी उन्होंने उल्लेख किया। सिंघार ने नर्सिंग कॉलेजों, ओबीसी आरक्षण और छात्रों के लिए उपलब्ध फंड से जुड़े सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों को चुनाव के बाद भी पूरा किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल, 33.1 इंच बारिश, 32 जिले अब भी पिछड़े


हरीश चौधरी बोले- छात्रों के सवालों का आंदोलन है
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने ‘छात्रों की गूंज’ को महज कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के सवालों को उठाने वाला आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनना और उनके सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में छात्रों की आवाज उठने की बात कही। चौधरी ने देवास के उस छात्र का भी उल्लेख किया, जिसकी दिल्ली विश्वविद्यालय में मृत्यु हुई थी और कहा कि उसकी मां अब भी न्याय की मांग कर रही है। कांग्रेस के मुताबिक इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शिक्षा, रोजगार, भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed