फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Workers of BHEL Works Contract Shramik Ekta Union started one day strike, workers gathered at the gate of BHEL

भोपाल: भेल वर्क्स कांट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन के श्रमिकों की एक दिनी हड़ताल शुरू, भेल के गेट पर श्रमिकों का हुजूम

Tue, 21 Dec 2021 01:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

भेल भोपाल में कार्यरत समस्त वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिकों ने मंगलवार सुबह 7 बजे से एक दिवसीय हड़ताल शुरू की। भेल के फ़ाउन्ड्री गेट नंबर 5 के सामने सुबह से ही सैकड़ों श्रमिक एकत्र हुए। हड़ताल के कारण फैक्ट्री में कामकाज पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
Bhopal: Workers of BHEL Works Contract Shramik Ekta Union started one day strike, workers gathered at the gate of BHEL
भेल के गेट पर हड़ताल के दौरान जमा हुए श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेल भोपाल में कार्यरत समस्त वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिकों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे से एक दिवसीय हड़ताल शुरू की। भेल के फ़ाउन्ड्री गेट नंबर 5 के सामने सुबह से ही सैकड़ों श्रमिक एकत्र हुए। हड़ताल के कारण फैक्ट्री में कामकाज पर असर पड़ा है। यह हड़ताल बुधवार सुबह तक चलेगी।

विज्ञापन

भेल भोपाल में कार्यरत समस्त वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिक समस्याओं को लेकर लंबे समय से भेल प्रबंधन से मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि भेल प्रबंधन और ठेकेदार मिलकर इन श्रमिकों को काम से निकाल रहे हैं। रोजाना श्रमिकों को डराया-धमकाया जा रहा है। कई श्रमिकों को महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। श्रमिकों को न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और साथ ही वेतन में अवैधानिक कटौती की जा रही है। इसी के साथ वर्क्स कांट्रैक्ट ठेका श्रमिकों का वेतन भी 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह कम कर दिया गया है। हद यह है कि कई श्रमिकों का भुगतान तक महीनों से नहीं किया गया है।

विज्ञापन

हजारों श्रमिक सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों ने भेल प्रबंधन के श्रमिक विरोधी व तानाशाही रवैये की तीखी आलोचना की। उन्होंने भेल प्रबंधन व ठेकेदारों के गठबंधन को चुनौती व चेतावनी देते हुए कहा कि ये श्रमिक ही कारखाना चला रहे हैं और इनकी जायज मांगों का समाधान न होने के चलते आज कारखाने का काम-जाम है। इस हड़ताल का नेतृत्व भेल वर्क्स कांट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक, महासचिव सुमित पटेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष मेहर अली सहित पदाधिकारियों-सदस्यों द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed