{"_id":"6297689ecd095302836cd08f","slug":"bhopal-workers-buried-after-a-two-storey-house-collapses-in-shahpura-a-sector-rescue-work-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मकान गिरने से दबकर एक की मौत, परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मकान गिरने से दबकर एक की मौत, परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान
Thu, 02 Jun 2022 05:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:11 PM IST
सार
भोपाल के शाहपुरा ए सेक्टर में दो मंजिला मकान में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतक परिवार को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
शाहपुरा में बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के शाहपुरा ए सेक्टर में दो मंजिला मकान में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतक परिवार को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा में 108-ए मकान को दोबारा बनाने के लिए तोड़ा जा रहा था। बुधवार शाम को अचनाक मकान भरभराकर नीचे गिर गया। इससे मकान में काम कर रहे सात में से चार मजदूर मलबे में दब गए। तीन मजदूर तो निकलकर बाहर आ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस ने तीन मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को मामूली चोटें आई हैं। कोलार एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि घटना में रामनारायण पिता इमरत उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई। उनके बेटे बिल्डिंग गिरने के दौरान सुरक्षित निकल आए थे। शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।