फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: The body of the girl found in the toilet of JP Hospital, was admitted a day ago.

भोपाल: जेपी अस्पताल के टॉयलेट में मिला युवती का शव, एक दिन पहले भर्ती हुई थी

Sun, 03 Apr 2022 11:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Apr 2022 11:09 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के जय प्रकाश जिला अस्पताल के टायलेट में एक युवती का शनिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक दीपिका एक दिन पहले ही पेट में गांठ का इलाज कराने अस्पताल में भर्ती हुई थी।

विज्ञापन
Bhopal: The body of the girl found in the toilet of JP Hospital, was admitted a day ago.
जय प्रकाश जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के जय प्रकाश जिला अस्पताल के टायलेट में एक युवती का शनिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दीपिका को एक दिन पहले शुक्रवार को ही पेट में गांठ का इलाज कराने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दीपिका जेपी नगर में परिवार के साथ रहती है। उसके पेट में गांठ होने की वजह से परिजनों ने शुक्रवार को उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह दीपिका अपने रिश्तेदार के साथ सुलभ शौचालय नहाने के लिए गई। काफी देर तक दीपिका बाहर नहीं आई तो बाहर खड़े रिश्तेदार की तरफ से आवाज दी गई। लेकिन दीपिका की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया। दीपिका बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी थी। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया। बता दें एक साल पहले कोरोना काल में एक होमगार्ड जवान का शव भी शौचालय में मिला था।
विज्ञापन

 
वहीं, अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि शनिवार सुबह दीपिका अपने रिश्तेदार के साथ सुलभ शौचालय में नहाने गई थी। मृतका दीपिका के पेट में गाठ थी। जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed