फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal team rejected 35 thousand quintals of paddy

MP News: भोपाल की टीम ने 35 हजार क्विंटल धान की रिजेक्ट, एडीएम ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 24 Jan 2024 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jan 2024 11:46 AM IST
सार

MP News: शासन स्तर पर 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी केंद्रों में अमानक स्तर की धान मिली है, जिसका खुलासा भोपाल से आई सर्वे टीम ने किया है। जिसका आंकड़ा 35 हजार क्विंटल पहुंच गया है। अब मामले की जांच के निर्देश अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने दिए है।

विज्ञापन
Bhopal team rejected 35 thousand quintals of paddy
भोपाल की टीम ने 35 हजार क्विंटल धान की रिजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ से उपार्जन केन्द्रों में खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधकों ने बड़ी मात्रा में अमानक स्तर की धान खरीद डाली और उसे भंडारण के लिए वेयरहाउस भेजा गया। हालांकि पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब भोपाल की सर्वे टीम लगातार 4 दिनों में अलग अलग तहसीलवार में बने वेयरहाउस के बाहर ही ट्रकों को रोककर धान की गुणवत्ता की जांच करते हुए उसे रिजेक्ट करार दे दिया। जिसके बाद से ही खरीदी में शामिल पूरे विभागों में हड़कंप मचा और आनन-फानन में जिला प्रशासन ने एक टीम गठित कर रिजेक्ट धान की जांच के लिए भेजा, जिसे उन्होंने भी घटिया किस्म की धान मिलने पर सैंपल फेल कर दिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इधर, एडीएम साधना परस्ते ने बताया कि धान की जांच के लिए जिला प्रशासन की टीम पिछले 16 दिसंबर से अलग अलग जा रही थी। वहीं 7 जनवरी को खुद एडीएम अन्य विभागीय अधिकारियों के दल बल के साथ पहुंची थी, जिन्होंने बड़ी मात्रा में अमानक स्तर की धान पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जनवरी से कटनी पहुंची
बात की जाए भोपाल की सर्व टीम आरबी एसोसिएट की जो 14 जनवरी से कटनी पहुंची और धान की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए करीब 35 हजार क्विंटल धान रिजेक्ट की है। हालांकि इसमें से अधिकांश धान को अपग्रेड कराया गया है, लेकिन रिजेक्ट हुई धान विजयराघवगढ़, बड़वारा, बहोरीबंद, उमरियापान सहित अन्य समितियों के अंदर आने वाले खरीदी केंद्रों की बताई गई है। इस पूरे मामले की जांच गठित टीम से करवाई जा रही है, जिसमें दोषियों के विरुद्ध विभागीय रूप से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed