फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Surya Namaskar and employment fair will be organized in the state under the Corona guidelines, the Home Minister gave information

भोपाल: कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रदेश में होगा सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले का आयोजन, गृहमंत्री ने दी जानकारी  

Tue, 11 Jan 2022 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:35 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा कर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Surya Namaskar and employment fair will be organized in the state under the Corona guidelines, the Home Minister gave information
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए स्वामी विवेकानंद की जंयती पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले के संबंध में जानकारी दी। गृहमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी को प्रदेश में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। हालांकि पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजनों को स्थगित कर घरों में सूर्य नमस्कार कराने की मांग की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में हर साल 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता है।  
विज्ञापन


रोजगार मेलों के बारे में जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कल प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत हम नौजवानों को रोजगार के लिए प्रेरित करें, संसाधान उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री जी के निर्णय के अनुसार कल प्रदेश में 5 लाख 26 हजार लोगों को रोजगार मेले के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। वहीं प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री जी ने स्कूल शिक्षा विभाग के साथ इस विषय पर समीक्षा की है। पूरी नजर इस पर बनी हुई है। जैसे ही ये गंभीरता की ओर जाएगा तत्काल निर्णय लेंगे। बच्चों और पालकों के हित को देखते हुए सारे निर्णय लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे भी में बताया गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 79051 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 11272 सक्रिय केस हैं, वहीं 493 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना जांच को बढ़ा दिया गया है इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर भी उपलब्ध है। हम कोरोना के दोनो वेरिएंट से निपटने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed