फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Shivraj cabinet today: Approval of the proposal of loss amount of crop loan to cooperative institutions without interest

MP कैबिनेट के अहम फैसले: कोरोना काल के बिल होंगे माफ, 3 सिंचाई परियोजनाओं, किसानों के शून्य प्रतिशत लोन को मंजूरी

Wed, 04 May 2022 02:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 May 2022 02:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वल्लभ भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इसमें कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रदेश सरकार ने मंदिर के पुजारियों को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Bhopal Shivraj cabinet today: Approval of the proposal of loss amount of crop loan to cooperative institutions without interest
वंदे मातरम के साथ शुरू हुई कैबिनेट की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को वल्लभ भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। प्रदेश सरकार ने मंदिर के पुजारियों को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने का फैसला किया है। वहीं,
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों भी अब गरीबी रेखा की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे इस फैसले पर भी कैबिनेट की मुहर लगी। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण के लिए मंत्रियों के बंगलों और सरकारी दफ्तरों पर सौर ऊर्जा यूनिट लगाने का फैसला लिया गया है। कमेटी ने कोरोना काल के बिजली बिलों को माफ करने का अनुसमर्थन किया है। इस फैसले से 88 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 925 वन ग्रामों में से 827 ग्रामों को राजस्व ग्रामों में बदलने पर मुहर लगाई गई। वही, 1250 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित करने पर फैसला लिया गया। 15 मई से 15 जून तक सभी मंत्री नव राजस्व ग्रामों में जाकर परिवर्तन उत्सव में शामिल होंगे इसका भी निर्णय लिया गया।


कैबिनेट बैठक में 3 नई सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी मिली है। सोनपुर में सोनार नदी, राजगढ़ में भाम नदी और सागर में देहार नदी पर डैम नहर बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 150 से 250 सीटों को बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
किसानों को शून्य प्रतिशत लोन को आगे भी जारी रखने पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। सिंगरोली में माइनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। वहीं ओंकारेश्वर में आचार्य शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए 148 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed