फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Policeman saves people from fierce fire like Superman

भोपाल के पुलिसवाले ने सुपरमैन की तरह दिखाई बहादुरी, भीषण आग से लोगों को बचाया

Fri, 29 Dec 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Policeman saves people from fierce fire like Superman
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल में एक पुलिसवाले ने सुपरमैन की तरह बहादुरी दिखाते हुए भीषण आग में फंसे एक परिवार के चार लोगों की जान बचाई है। गुरुवार की रात देर रात पुलिसवाले के पड़ोसी के घर में भीषण आग लग गई थी। इस परिवार के कुछ सदस्य मामूली रूप से जल गए लेकिन अब वे सुरक्षित हैं। आग से सुरक्षित बचे लोग और घटना के चश्मदीद सभी ने, जिन्होंने इस पुलिसकर्मी की बहादुरी को देखा, वे उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। आग से संपत्ति को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भोपाल में अशोक नगर इलाके में गुरुवार की देर रात करीब दो बजे मनोज प्रजापति के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। खबरों के मुताबिक आग मकान के भूतल में लगी थी जो धीरे-धीरे उपर की दो मंजिल तक पहुंच गई। पहली दो मंजिल में रहनेवाले किरायेदार आग से बचकर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन इमारत की तीसरी मंजिल में रहनेवाले प्रजापति परिवार के चार सदस्य आग में फंस गए जिनमें मनोज के पिता, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल थे। 
विज्ञापन


इन हालात में परिवार को मुश्किलों में घिरा देख उनके पड़ोसी अत्येंद्र यादव उनकी मदद को आगे आए। उन्होंने रस्सी की सीढ़ी बनाकर उसे तीसरी मंजिल की खिड़की पर फेंका और खिड़की पर मजबूती से बांधकर परिवार के सदस्यों से एक-एक कर बाहर निकालने को कहा। चारों तरफ लगी आग से सदमे में आए परिवार के सदस्य खुद से बाहर नहीं आ पाए। जिसके बाद अत्येंद्र यादव रस्सी की सीढ़ी के जरिए खुद तीसरी मंजिल तक चढ़ गए और इमारत से एक बच्चे को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनोज के पिता ने अपना साहस बटोरा और दूसरे बच्चे और बहू को साथ लेकर इमारत से बाहर निकले। यादव ने तेजी दिखाते हुए अपनी अक्लमंदी से परिवार को बचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों मामूली रूप से जल गए लेकिन उनकी जान बच गई। अब पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed