फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Police caught two accused who tried to rob by showing pistol, recovered country-made pistol with cartridges

भोपाल: कट्टा दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, कारतूस सहित देशी कट्टा बरामद

Sun, 06 Feb 2022 03:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:39 PM IST
सार

कोलार पुलिस ने कट्टा दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट को लूटने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Bhopal: Police caught two accused who tried to rob by showing pistol, recovered country-made pistol with cartridges
भोपाल: लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशी कट्टे के दम पर लोगों को लूटने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर 2021 को कोलार के बंजारी सेक्टर में रहने वाले जगदीश यादव पिता राम आश्रय यादव (उम्र 37) ने कोलार थाने में अपने साथ पैसे लूटने के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह करीब 8 सालों से सी.एम.एस. इन्फो सिस्टम लिमिटेड के प्रांतीय ऑफिस जो कि एम.पी.नगर भोपाल जोन एक में स्थित है, उसमें कस्टोडियन कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है। 22 दिसंबर 2021 को जब वह 310433 रुपये कैश बैग में भरकर ICICI बैंक कोलार में जमा करने जा रहा था, तभी आई.सी.आई.सी.आई बैंक सर्वधर्म कोलार के सामने 3 अज्ञात बदमाशों ने पैसे लूटने की कोशिश की। दो  लड़के स्कूटी पर बैठे थे और एक लड़का पीछे से कट्टा अड़ाकर पैसे का बैग छीनने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर तीनों लड़के भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया था। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और लोगों की सहायता से आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फैजान अली पिता शौकत अली (उम्र 25 साल निवासी कजलीखेडा कोलार रोड भोपाल) को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तो आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए अपने दो साथियों अरसान और दीपू के शामिल होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि दीपू की लाल रंग की एक्टिवा थी, जिसे दीपू ही चला रहा था। अरसान बीच में बैठा था मैंने देशी कट्टा तानकर एजेंट का बैग छीनने का प्रयास किया परंतु वह पत्थर मारने लगा इसलिए हम तीनों वहां से भाग गए। आरोपी फैजान अली की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के दूसरे साथी अरसान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी दीपू की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed