फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Assistant engineer asked for 15 thousand bribe for permission to install transformer, Lokayukta c

Bhopal News: किसानों के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति देने 15 हजार रिश्वत लेते सहायक यंत्री गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का सहायक यंत्री ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति जारी करने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ने  सहायक यंत्री कैलाश चौधरी को रंगेहाथ पकड़ा। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Assistant engineer asked for 15 thousand bribe for permission to install transformer, Lokayukta c
लोकायुक्त पुलिस ने सहायक यंत्री को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लोकायुक्त ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री कैलाश चौधरी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक यंत्री किसानों के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को 27 अक्टूबर को निशातपुरा निवासी ओमप्रकाश चढ़ार ने शिकायत की थी। ओमप्रकाश पेटी कांट्रेक्टर है। वह किसानों के खेत में ट्रांसफार्मर लगता है। इस कार्य की फाइल तैयार होने के बाद सहायक यंत्री मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इछावर द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है। इसके एवज में 5 हजार रुपए प्रति प्रकरण के हिसाब से 15 हजार रुपए की मांग सहायक यंत्री कैलाश चौधरी द्वारा की जा रही थी।

विज्ञापन


कायत सत्यापन में सही पाई गई। जिसके बाद 28 अक्टूबर को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्यवाही की गई। कैलाश चौधरी आवेदक ओम प्रकाश चढ़ार को रिश्वत लेने के लिए कार्यालय से बहुत दूर ले गया, लेकनि रिश्वत का लेन देन नहीं होने से लोकायुक्त ने कार्रवाई स्थिगित कर दी। इसके बाद बुधवार को दोबारा ट्रैप कार्यवाही का अयोजन किया गया। जिसमें कैलाश चौधरी को शासकीय निवास पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed