{"_id":"62a8621c86eba425355d30bf","slug":"bhopal-lokayukta-caught-ee-of-pwd-bhopal-taking-bribe-of-40-thousand-demanding-release-of-payment-of-rs-1-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को 40 हजार की घूस लेते पकड़ा, पेमेंट जारी करने मांगे थे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को 40 हजार की घूस लेते पकड़ा, पेमेंट जारी करने मांगे थे एक लाख
Tue, 14 Jun 2022 04:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:17 PM IST
सार
लोकायुक्त भोपाल ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भोपाल के कार्यपालन यंत्री को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वर्मा टेंडर की जमा सुरक्षा निधि और भुगतान के बदले 6% राशि के तौर पर 1 लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के ईई को रिश्वत लेते दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर को लोकायुक्त ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने यह कार्रवाई की। इंजीनियर ने टेंडर के लिए जमा की गई सुरक्षा निधि और भुगतान के बदले 6% राशि के तौर पर एक लाख रुपये की मांग की थी।
भोपाल लोकायुक्त पुलिस के अनुसार फरियादी गोविंद सिंह चौहान ने शिकायत की थी। चौहान का आरोप था उसने पोल शिफ्टिंग के टेंडर के लिए 75 लाख रुपये की सुरक्षा निधि के रूप में एफडी निकालनी चाही थी। भुगतान भी मांगा था। इसके बदले PWD के कार्यपालन यंत्री एससी वर्मा 6% राशि 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद 14 जून को लोकायुक्त पुलिस ने वर्मा को एक लाख रुपये रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 40 हजार रुपए लेते पीडब्ल्यूडी के कार्यालय बाहर दफ्तर जवाहर चौक पर रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त् पुलिस की कार्रवाई जारी है। ट्रेप टीम में उप पुलिस अधीक्षक डॉ. सलिल शर्मा, निरीक्षक मनोज पटवा एवं मयूरी गौर, आरक्षक अवध वाथवी, बृजबिहारी पांडे, हेमेंद्रपाल शामिल है।