Bhopal Lokayukta Action: RI अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा, सीमांकन के लिए मांगी थी रिश्वत
भोपाल लोकायुक्त की टीम ने कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरआई जमीन के सीमांकन और बटान के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विस्तार
भोपाल लोकायुक्त की टीम ने कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरआई जमीन के सीमांकन और बटान के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
लोकायुक्त के डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने भोपाल लोकायुक्त को शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय उनसे जमीन के बटान और सीमांकन के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। शिकायत की जांच में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप करने के लिए योजना बनाई।
शुक्ला ने बताया कि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को रिश्वत की राशि लेकर अनिल कुमार ने अपने प्रियदर्शनी अधिष्ठान स्थित निजी कार्यालय में बुलाया था। यहां पर अनिल कुमार ने अपने हेल्पर हुकूम सिंह को रिश्वत की राशि हेडओवर कराई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। अनिल कुमार का घर भी प्रियदर्शनी अधिष्ठान में ही है। जिसकी लोकायुक्त की एक अलग टीम तलाशी ले रही है।
