फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal JE showed sword: the team reached to cut the electricity connection had to call the police, FIR

भोपाल जेई को दिखाई तलवार: बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम को बुलानी पड़ी पुलिस, एफआईआर

Sat, 19 Feb 2022 09:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में बिजली बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर उपभोक्ता ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Bhopal JE showed sword: the team reached to cut the electricity connection had to call the police, FIR
कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर उपभोक्ता ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में बिजली बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर उपभोक्ता ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अमित कुमार राय जहांगीराबाद भोपाल जोन में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। वे अपनी टीम के साथ शुक्रवार को वल्लभ नगर में बिजली बकायदारों से बिल वसूलने गए थे। दोपहर में 18 हजार रुपये के बकायादार किशन गुप्ता के घर पहुंचे। टीम ने किशन से बिल जमा करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर बिजली कर्मचारी उसका कनेक्शन काटने लगे। तभी गुप्ता अपशब्द कहते हुए घर में गया और तलवार लेकर आया। यह देखकर टीम के सदस्य दूर चले गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी किशन गुप्ता फरार हो गया और टीम ने बिजली कनेक्शन काटा। पुलिस ने आरोपी किशन गुप्ता को 11 मील मिसरोद से गिरफ्तार किया और उसके पास से तलवार जब्त की। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed