फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Jama Masjid Controversy: City Qazi's appeal regarding Jama Masjid, do not pay attention to social media rumors

Bhopal Jama Masjid Controversy: शहर काजी की जामा मस्जिद को लेकर अपील, सोशल मीडिया की अफवाह पर न दें ध्यान

Fri, 20 May 2022 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 May 2022 04:59 PM IST
सार

भोपाल की जामा मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाने के दावे को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। इसको लेकर भोपाल शहर काजी ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की पोस्ट या फोटो ना डालने की अपील की है।

विज्ञापन
Bhopal Jama Masjid Controversy: City Qazi's appeal regarding Jama Masjid, do not pay attention to social media rumors
भोपाल स्थित जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की जामा मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाने को लेकर मामला गरमाते जा रहा है। भोपाल शहर काजी ने जामा मस्जिद को लेकर लोगों से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की पोस्ट या फोटो ना शेयर करने को कहा है। 
विज्ञापन

 
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने पत्र लिखकर कहा कि सोशल मीडिया पर जामा मस्जिद को लेकर अफवाए फैलाई जा रही है। जो सरासर गलत और गुमराह करने वाली है। जामा मस्जिद एक कदीमी मस्जिद है और इसके तमाम दस्तावेज मस्जिद कमेटी के पास मौजूद है। जिसके लिए जामा मस्जिद के सेक्रेटी से जानकारी ली जा सकती है। शहर काजी ने भोपाल की जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर इस मामले में किसी भी किस्म की कोई पोस्ट या मैसेज डालने से परहेज करें।
विज्ञापन


बता दें संस्कृति बचाव मंच ने मंदिर तोड़कर जामा मस्जिद बनाने का दावा किया है। संस्कृति बचाव मंच के संरक्षक चंद्रशेखर तिवारी ने सर्वे कराने की मांग की है। इसके लिए मंच के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री से भी मुलाकात की और अब कोर्ट में सर्वे कराने याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति बचाव मंच के संरक्षक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार ज्ञानवापी में शिवलिंग मिला है। नंदी पहले से विराजमान हैं। उसी प्रकार चौक क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद का निर्माण हिन्दुओं के एक पुराने मंदिर को तोड़ कर कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात का जिक्र कुदेसिया बेग ने हयाते कुदसी में किया है। जामा मस्जिद का निर्माण भोपाल की 8वीं शासिका कुदेसिया बेगम ने कराया था। जिसका निर्माण 1832 ई. में शुरू हुआ और मस्जिद 1857 में बनकर तैयार हुई।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed