{"_id":"6200c652a8a9b97a6e1a97b3","slug":"bhopal-indecent-photos-and-messages-sent-on-mp-pragya-thakur-s-mobile-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भोपाल सांसद को आया न्यूड वीडियो कॉल, अज्ञात लड़की ने की ब्लैकमेल करने की कोशिश, देर रात मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भोपाल सांसद को आया न्यूड वीडियो कॉल, अज्ञात लड़की ने की ब्लैकमेल करने की कोशिश, देर रात मामला दर्ज
Mon, 07 Feb 2022 01:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:00 PM IST
सार
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल नंबर पर दो नंबर से अश्लील वीडियो कॉल के बाद फोटो और मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रविवार रात एक लड़की का वीडियो कॉल आय़ा, जिसमें लड़की न्यूड होती नजर आई। इसके बाद दो अनजान नंबरों से रविवार शाम अश्लील फोटो और मैसेज भेज गए हैं। पुलिस ने अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सांसद के मोबाइल पर रविवार को अज्ञात नंबर से फोटो और मैसेज भेजे गए। इस पर सांसद ने देर रात करीब दो बजे टीटी नगर थाने को शिकायत की। पुलिस ने देर रात दो मोबाइल नंबर से आए आपत्तिजनक मैसेज पर केस दर्ज किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे गए हैं। नंबरों का पता लगाने के लिए सायबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रविवार शाम 7:00 बजे एक लड़की का व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। जिसके तत्काल बाद सांसद ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371 608 664 से आया था। कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 82807 74239 से सांसद और उक्त लड़की का रिकॉर्डिंग वीडियो भेजा गया। इसके साथ ही आरोपी ने साध्वी से मांग नहीं मानने पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय सांसद साध्वी ने तत्कालीन टीटी नगर थाने को सूचना दी। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 507 और 509 पर केस कायम किया।