{"_id":"61989bd4cb6d4f13b8170337","slug":"bhopal-if-the-restrictions-imposed-by-corona-are-removed-then-why-is-the-band-dj-banned-rameshwar-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कोरोना के लगे प्रतिबंध हटा दिए तो बैंड-डीजे पर क्यों लगा रखी है पाबंदी: रामेश्वर शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कोरोना के लगे प्रतिबंध हटा दिए तो बैंड-डीजे पर क्यों लगा रखी है पाबंदी: रामेश्वर शर्मा
Sat, 20 Nov 2021 12:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 PM IST
सार
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से बैंड-डीजे पर लगी पाबंदियों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। स्कूल भी ऑफलाइन खुलने वाले हैं। कोचिंग क्लासेस भी 100% कैपेसिटी से खुल रही हैं। इसके बाद भी बैंड-डीजे पर पाबंदी लगी है। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से बैंड-डीजे पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की है।
रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार सुबह को सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। मेरे संज्ञान में आया है कि भोपाल कलेक्टर ने जिले में डीजे और बैंड पर दिनभर में सिर्फ 2 घंटे की अनुमति संबंधित एसडीएम से लेने का फैसला किया है। इस फैसले से नागरिकों सहित बैंड और डीजे के व्यवसाय से जुड़े भाइयों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। एक निश्चित मुहूर्त में विवाह संस्कार की सनातनी परंपरा को कलेक्टर महोदय के आदेश के साथ निभा पाना असंभव होगा।
आदेश को बदलने का किया आग्रह
विधायक शर्मा ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जब मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संबंधित पाबंदियां हटा दी है। उन्हें भी बैंड और डीजे संचालकों की चिंता है। उनकी इस चिंता को ध्यान में रखते हुए आदेश को बदलें।