फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: IAS Niyaz Khan of MP will do research on Quran to improve the image of Islam, preparing to publish a book from Europe in the next two years

भोपाल: इस्लाम की छवि सुधारने कुरान पर शोध करेंगे मप्र के आईएएस नियाज खान, यूरोप में छपवाएंगे पुस्तक

Fri, 04 Feb 2022 03:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 03:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के युवा आईएएस नियाज खान ने दुनिया में इस्लाम की छवि सुधारने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए उन्होंने धार्मिक पुस्तक कुरान पर शोध शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे मोहम्मद साहब के जीवन पर लिखी किताबों का भी गहन अध्ययन कर अपनी रिसर्च बुक यूरोप से प्रकाशित कराना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: IAS Niyaz Khan of MP will do research on Quran to improve the image of Islam, preparing to publish a book from Europe in the next two years
Bhopal: आईएएस नियाज खान कुरान पर शोध शुरू कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में इस्लाम की छवि सुधारने के लिए मध्य प्रदेश के युवा आईएएस नियाज खान ने कुरान पर शोध शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे मोहम्मद साहब के जीवन पर लिखी किताबों का भी गहन अध्ययन कर अपनी रिसर्च बुक यूरोप से प्रकाशित कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


नियाज खान ने शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी धर्म प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हैं। इस्लाम धर्म के कट्टरपंथियों ने महान धर्म की झूठी छवि पेश कर धर्म को खराब (बदनाम) किया है। नियाज खान अभी तक छह से अधिक उपन्यास लिख चुके हैं। उनके एक उपन्यास पर वेब सीरीज आश्रम बन रही है, लेकिन इसका क्रेडिट न मिलने पर नियाज खान ने आश्रम के निर्माता निर्देशक और कलाकार के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किया है। नियाज खान फिलहाल लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं। नियाज खान का दावा है कि वे पूर्णत: शाकाहारी हैं और सभी धर्मों के प्रति आस्था रखते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed