फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Hundreds of cows died in BJP leader's gaushala, cow carcasses found from ground to pit, collector ordered an inquiry

भोपाल में गायों के शवों से भरी गौशाला: भाजपा नेत्री की है गौशाला, मैदान से लेकर गड्ढे तक में शव ही शव, कलेक्टर के आदेश पर हुई एफआईआर

Sun, 30 Jan 2022 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में गौ सेवा भारती निजी गौ शाला में सैकड़ों गायों के शव मिले हैं। कांग्रेस ने गौशाला को भाजपा नेत्री की बताया है वहीं मौके पर गुस्साए लोग नारेबाजी कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर गौ शाला संस्था के विरुद्ध  एफआईआर हुई है।

विज्ञापन
Bhopal: Hundreds of cows died in BJP leader's gaushala, cow carcasses found from ground to pit, collector ordered an inquiry
भोपाल: भाजपा नेत्री की गौशाला में पड़े गाय के अवशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में गौ सेवा भारती निजी गौ शाला में सैकड़ों गायों के शव मिले हैं। गौ शाला के आसपास जगह-जगह मृत गाय के शव पड़े हुए हैं। एक गड्ढा भी शव से भरा हुआ है। सूचना के बाद पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बैरसिया ने गौ शाला संस्था के विरुद्ध  लापरवाही पर एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस ने गौ शाला को भाजपा नेत्री का बताया है।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी अक्षत मालवीय ने बताया कि वह सुबह 9.30 बजे बैरसिया के बसई तालाब के पास बनी गौ सेवा भारती गौ शाला पहुंचे। यहां पर आसपास जगह-जगह मृत गाय के शव पड़े हुए थे। एक गड्डा भी मृत गायों से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस गौ शाला का संचालन निर्मला शांडिल्य नाम की महिला करती है। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। इस घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। लोगों ने कलेक्टर के सामने नारेबाजी की।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने बताया भाजपा नेत्री को बताया गौशाला संचालक
कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि वीडियो बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित गौशाला का बताया जा रहा है। यहां पर सैकड़ों गायों की मौत हुई है। कुएं में गाय के शव मिले हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की बात कही है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  वहीं, बैरसिया एसडीएम राजीवनंदन श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में अभी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि मृत गाय की मौत के सही कारणों की पड़ताल के लिए तीन से चार शव का पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए गए है। वहीं,  संचालक के खिलाफ धारा 133 के तहत प्रकरण दर्ज करने को कहा है। कलेक्टर लवानिया ने बताया कि गौ शाला में मृत होने वाली गायों के शवों का सही तरीके से निष्पादन नहीं किया जा रहा था। उनको पीछे बने गड्ढे में फेंका जा रहा था। इस लापरवाही के बाद गौ शाला का संचालन लेकर सीईओ जनपद को सौंप दिया है। गौ शाला में मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए है, जिससे बीमार गायों का इलाज किया जा सके। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बैरसिया ने गौ शाला संस्था के विरुद्ध  लापरवाही पर एफआईआर दर्ज करा दी है। 


दिग्विजय ने जांच की मांग कर उठाए सवाल
बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता श्रीमती शांडिल्य द्वारा संचालित गौ शाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं। मैं शासन से मांग करता हूं कि इस गोशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।  क्या श्रीमती शांडिल्य चमड़े और हड्डियों का व्यापार कर रहीं थीं? इसकी भी जांच होना चाहिए। इस गोशाला के पिछले वर्षों में जो अनुदान मिला है उसकी जांच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed