फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Grade separator will be built at Prabhat crossroads at a cost of 35 crores, Minister Sarang inspected

भोपाल: प्रभात चौराहे पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रेड सेपरेटर, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण

Sun, 01 May 2022 10:00 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 May 2022 10:00 AM IST
सार

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनेगा। क्षेत्र से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर निर्माण की जगह का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bhopal: Grade separator will be built at Prabhat crossroads at a cost of 35 crores, Minister Sarang inspected
मंत्री सारंग अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनेगा। क्षेत्र से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर निर्माण की जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
प्रभात चौराहे पर बनने वाले 35 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर की जानकारी देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नरेला क्षेत्र में यह छठवां फ्लाई ओवर होगा। इसके पूर्व नरेला क्षेत्र में 4 फ्लाई ओवर स्वीकृत हो चुके हैं, चेतक ब्रिज का चौड़ीकरण किया जा चुका है। सुभाष आरओबी पर यातायात शुरू हो चुका है। निशातपुरा आरओबी पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा ऐशबाग और द्वारका नगर आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रभात चौराहे पर बनने वाले ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। जिससे प्रतिदिन लगभग 6 से 8 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कराया है, जो सुचारु रूप से चल रहा है। आरओबी के माध्यम से प्रतिदिन 5 से 7 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रभात चौराहे और रायसेन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से रायसेन रोड और स्टेशन के मध्य जो सड़क है उस पर लगभग 35 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात चौराहे के ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से नए और पुराने भोपाल सहित बीएचईएल के लगभग 6 से 8 लाख नागरिकों को स्टेशन पहुंचने की दूरी तय करने में आधा समय लगेगा और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed