{"_id":"626e09b7fed7cc795f57476b","slug":"bhopal-grade-separator-will-be-built-at-prabhat-crossroads-at-a-cost-of-35-crores-minister-sarang-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: प्रभात चौराहे पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रेड सेपरेटर, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: प्रभात चौराहे पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रेड सेपरेटर, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण
Sun, 01 May 2022 10:00 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 May 2022 10:00 AM IST
सार
राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनेगा। क्षेत्र से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर निर्माण की जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंत्री सारंग अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनेगा। क्षेत्र से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर निर्माण की जगह का निरीक्षण किया।
प्रभात चौराहे पर बनने वाले 35 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर की जानकारी देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नरेला क्षेत्र में यह छठवां फ्लाई ओवर होगा। इसके पूर्व नरेला क्षेत्र में 4 फ्लाई ओवर स्वीकृत हो चुके हैं, चेतक ब्रिज का चौड़ीकरण किया जा चुका है। सुभाष आरओबी पर यातायात शुरू हो चुका है। निशातपुरा आरओबी पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा ऐशबाग और द्वारका नगर आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रभात चौराहे पर बनने वाले ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। जिससे प्रतिदिन लगभग 6 से 8 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
यह होगा फायदा
प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कराया है, जो सुचारु रूप से चल रहा है। आरओबी के माध्यम से प्रतिदिन 5 से 7 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रभात चौराहे और रायसेन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से रायसेन रोड और स्टेशन के मध्य जो सड़क है उस पर लगभग 35 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभात चौराहे के ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से नए और पुराने भोपाल सहित बीएचईएल के लगभग 6 से 8 लाख नागरिकों को स्टेशन पहुंचने की दूरी तय करने में आधा समय लगेगा और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा होगा।