फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Ganja used to be brought in gas tank, police seized 42 kg of ganja worth Rs 5 lakh

भोपाल: कार के गैस टैंक में भरकर लाते थे गांजा, पुलिस ने 5 लाख रुपये कीमत का 42 किलो गांजा जब्त किया

Sat, 19 Feb 2022 11:28 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

भोपाल पुलिस ने कोलार थाना क्षेत्र में अल्टो कार के गैस टैंक में छिपाकर गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Ganja used to be brought in gas tank, police seized 42 kg of ganja worth Rs 5 lakh
कोलार पुलिस ने कार के गैस टैंक में गांजे की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोलार पुलिस ने कार के गैस टैंक में छिपाकर गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर गैस टैंक में गांजा भरकर खुफिया तरीके से तस्करी करते थे। आरोपी 41 वर्षीय दिनेश राठौर और 20 वर्षीय शुभम ठाकुर दोनों रायसेन के नयापुरा सोडलपुर के रहने वाले है। कार के गैस टैंक में 5 लाख रुपये मूल्य का 42 किलो गांजा जब्त किया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अल्टो कार एमपी04एचसी0223 से गांजा मंडीदीप से गोलजोड़ होते हुए कोलार तरफ एक कार आर रही है। पुलिस ने सूचना पर गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड पर नाकेबंदी की। संबंधित नंबर की कार के आने पर रोककर चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में गैस किट की टंकी के अंदर खाकी रंग के टेप में लिपटे हुए 20 नग पैकेट मिलने पर संदेहियों से पूछताछ की गई। उसके गांजा होने की पुष्टि हुई। पूछताछ पर आरोपियो ने बताया गया कि गांजा तेलंगाना के मुददिमगुढा के जंगलो से लाए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अल्टो कार और गांजा जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed