{"_id":"5a8c55214f1c1ba32a8b8758","slug":"bhopal-court-issues-arrest-warrant-against-absconding-congress-mla-hemant-katare","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
हेमंत कटारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ भोपाल की जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्रकारिता की छात्रा के साथ रेप और अपहरण के मामले में कटारे फरार चल रहे हैं।
भोपाल के दो पुलिस थानों में कटारे के खिलाफ धारा 376 के तहत रेप का केस दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले ही फरार कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर एसआईटी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे दिवंगत सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत पर पिछले महीने पत्रकारिता की छात्रा ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के आरोप में उक्त छात्रा गिरफ्तार कर ली गई थी। उसे कटारे से पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था।
कटारे ने क्राइम ब्रांच को शिकायत कर कहा था कि छात्रा और उसका एक साथी विक्रमजीत उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, कटारे की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जेल से छात्रा ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हुए कटारे के खिलाफ भोपाल डीआईजी को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर जांच के बाद दो थानों में कटारे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया था।
सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने बयान के लिए कटारे को बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुए। उनके ठिकानों पर दबिश भी दी गई। उक्त छात्रा जमानत पर जेल से बाहर है।
कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा सरकार पर राजनीति करने और कांग्रेस विधायक को फंसाने का आरोप लगाया है।