फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Congress leader's restaurant on government land removed, case filed against Manoj Shukla for obstructing government work

Bhopal News: कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का शासकीय भूमि पर बना रेस्टोरेंट हटाया, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज

Tue, 24 May 2022 11:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 May 2022 11:23 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में सोमवार को करोंद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने सैनी रेस्टोरेंट पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। विरोध करने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leader's restaurant on government land removed, case filed against Manoj Shukla for obstructing government work
करोंद में शासकीय भूमि पर बना सैनी रेस्टारेंट हटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सोमवार को करोंद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने सैनी रेस्टोरेंट पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। विरोध करने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया। प्रशासन ने इस तरह एक करोड़ मूल्य की तीन हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है। 

विज्ञापन

प्रशासन का आरोप है कि इस रेस्टोरेंट में कई अवैध गतिविधियां भी संचालित होती रही हैं। 10 मीटर दूर स्कूल होने के बाद भी तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे थे। गंदगी में खाना बनाया जा रहा था। इसके साथ ही बाल श्रम की शिकायत भी दर्ज की गई है। एसडीएम मनोज वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम अमले ने कार्रवाई की। यह रेस्टोरेंट सुंदर लाल सैनी, केशव आदि लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विरोध करने पहुंचे थे कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अन्य नेताओं के साथ कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ता गीता प्रसाद सैनी के होटल पर कार्रवाई की गई। इसका विरोध करने पर मनोज शुक्ला के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बीजेपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed