फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan inaugurated the newly constructed ROB at Narela on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नव निर्मित आरओबी का किया लोकार्पण

Mon, 24 Jan 2022 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल की नरेला विधानसभा अंतर्गत सुभाष नगर फ्लाय ओवर का लोकार्पण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण और आजाद हिन्द फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन किया।

विज्ञापन
Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan inaugurated the newly constructed ROB at Narela on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल की नरेला विधानसभा अंतर्गत सुभाष नगर फ्लाय ओवर का लोकार्पण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण और आजाद हिन्द फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन किया। नरेला विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियां काटने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अंग्रेजों की "फूट डालो और राज करो" नीति को समझ चुके थे। उन्होंने क्रांति का शंखनाद किया। नेता जी ने कहा था "तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूँगा।" यह दुर्भाग्य है कि स्वतंत्रता के पश्चात उनके प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया। उनके अविस्मरणीय योगदान से नई पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करती है। आज हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य सेनानियों के योगदान को भूल गए हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनानियों का सम्मान किया है, साथ ही सेनानियों के प्रति न्याय भी किया है। हम प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल को फ्लाई ओवर, मेट्रो जैसी एक नहीं, अनेक सौगातें दी जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार जनता के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला क्षेत्र आवश्यक नागरिक सुविधाओं के कारण अलग पहचान बना रहा है। फ्लाय ओवर के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। क्षेत्र में बेहतर जल प्रदाय, बाढ़ प्रबंधन के कार्य हुए हैं। साथ ही उद्यानों के विकास, थीम पार्कों के निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं। कार्यक्रम में फ्लाय ओवर पर केंद्रित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। लोगों न मुख्यमंत्री चौहान का नवनिर्मित सुभाष आरओबी पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सुभाष नगर, पद्मनाभ नगर, गौतम नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, गोविंद गार्डन और नरेला क्षेत्र के नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। नागरिकों ने प्रसन्न मुद्रा में हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत कर आभार व्यक्त किया
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed