फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Caught fraudster in the name of government job, used to take three to five lakhs for fake appointment letters

Bhopal: सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दबोचा, फर्जी नियुक्ति पत्र के तीन से पांच लाख लेता था

Mon, 30 May 2022 12:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 May 2022 12:03 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बेरोजगारी को सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को दबोचा है। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र के लिए तीन से पांच लाख रुपए वसूता था। आरोपी के पास से 400 से अधिक लोगों की सूची मिली है।

विज्ञापन
Bhopal: Caught fraudster in the name of government job, used to take three to five lakhs for fake appointment letters
सरकारी नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दबोचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बेरोजगारी को सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को दबोचा है। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र के लिए तीन से पांच लाख रुपए वसूता था। आरोपी के पास से 400 से अधिक लोगों की सूची मिली है।
विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच को 20 मई को सूचना मिली की कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर भोपाल में स्थित पाण्डेय बॉयज होस्टल को चलाने वाला आशू कुमार के लोगों से धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली। आरोपी फर्जी सील और साइन के दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस की जांच में सूचना सही पाई गई। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच के लिए एक टीम का गठन किया। आरोपी 28 वर्षीय आशु कुमार पिता प्रभाकर कुमार सिंह निवासी मकान नं 10 पांडे बायज होस्टल कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर भोपाल ने पूछताछ लोगों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी स्वयं के कम्प्यूटर सिस्टम से फर्जी तरीके से लेटर हेड तैयार कर लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाड़ी कर पैसा ठग लेता था।
विज्ञापन

 
आरोपी के पास से पुलिस को अधिष्ठठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया मध्य प्रदेश का लेटर हेड मिला। जिस पर विभिन्न पदों की नियुक्ति संबंधी आदेश, साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र, फर्जी आई कार्ड्स पर अधिष्ठाता की सील लगी हुई मिली। वहीं, 2 रजिस्टर, एक कम्प्यूटर से निकले प्रिंट की सूची, 2 डेस्कटॉप कम्प्यूटर मिले। आरोपी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में पियुन पद, लोअर ग्रेड क्लर्क के पद, ड्राइवर पद, लाइब्रेयिन पद सफाई कर्मी पद, लेब अटेंडेंट के पद समेत 32 पदों की फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed